Dhanush संग डेटिंग रूमर्स पर बोलीं Mrunal Thakur, कहा-‘बहुत नजर लगती है…’

Mrunal Thakur Dhanush Dating Rumours: साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में एक्टिंग का लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। धनुष संग उनकी लिंकअप की खबरें हैं।

Mrunal Thakur Dhanush Dating Rumours: बॉलीवुड की चमक-दमक में नए रिश्ते और जोड़ी बनना कोई नई बात नहीं, लेकिन जब ये जोड़ियां बड़े पर्दे के दोनों किनारों से आती हैं। हाल ही में एक ऐसी खबर ने तहलका मचा दिया है, जिसमें साउथ के स्टार धनुष और मृणाल ठाकुर को एक साथ देखा गया है। मृणाल ने 1 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया और इस पार्टी ने मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचा, खासकर तब जब पार्टी की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आएं, जिनमें धनुष और मृणाल साथ दिखे।

बर्थडे पार्टी में साथ दिखे

मृणाल ठाकुर ने हाल ही में 1 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाया। इसका एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें उनके साथ धनुष भी नजर आ रहे हैं। इस वायरल वीडियो में धनुष को मृणाल का हाथ पकड़े हुए और दोनों बातचीत करते हुए दिखाई देखा जा सकता है। वहीं मृणाल भी उनके कान में कुछ फुसफुसाते हुए नजर आ रही हैं।

दरअसल, मृणाल ठाकुर ने डेटिंग रूमर्स के बीच इंस्टेंट बॉलीवुड से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वो अपने करियर को लेकर बहुत ही सोच समझकर फैसला लेने में विश्वास करती हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि वो बहुत ज्यादा जानकारी शेयर करने में सावधानी क्यों बरतती हैं। मृणाल ठाकुर का कहना है कि उन्हें अभी अपने करियर में बहुत कुछ करना है। बहुत से काम ऐसे हैं, जिन पर उन्होंने अभी तक काम नहीं किया है। लेकिन, उन चीजों के बारे में तभी बात करेंगी जब वो उन्हें सच में करेंगी। मैं नजर वाली बात पर पूरा यकीन रखती हूं। बहुत नजर लगती है’।”

ये भी पढ़े-

‘Raanjhanaa’ AI Controversy: आनंद एल राय के समर्थन में फरहान अख्तर, बोले- ‘मैं क्रिएटर के साथ’

पहले किससे हुई थी धनुष की शादी?

बता दें कि धनुष की पहली शादी रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या से हुई थी। हालांकि शादी के 18 साल बाद साल 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और 2024 में इसका तलाक हो गया। इस शादी के इनके दो बच्चे यात्रा और लिंगा हैं।

ये भी पढ़े-

Pankaj Tripathi की फैन है TMC की ये सांसद, एक्टर को बताती है अपना ‘क्रश’

Back to top button