
Salman Khan के बाद अब ये एक्टर बना ‘प्रेम’, फिल्म को लेकर डायरेक्टर ने खोला राज
Salman Khan: सलमान खान संग सूरज बड़जात्या की जोड़ी को बॉलीवुड की हिट एक्टर-डायरेक्टर जोड़ियों में से एक माना जाता है। इन दिनों दोनों अपनी नई फिल्म को लेकर लाइम लाइट में बने हुए हैं।
Salman Khan: सिनेमा जगत में अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) और निर्देशक सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। लंबे समय से सलमान संग अगली फिल्म को लेकर सूरज चर्चा में बने हुए हैं। इस मामले पर हाल ही में मैंने प्यार किया डायरेक्टर ने खुलकर बात की है और लेटेस्ट अपडेट दिया है।
प्रेम के किरदार में जल्द दिखेंगे सलमान खान
निर्देशक ने कहा कि हम दोनों एक कहानी पर काम कर रहे हैं। सलमान को जहन में रखकर इसे लिखा जा रहा है। अब उनकी उम्र के हिसाब से स्क्रिप्ट प्लान करनी पड़ रही है, क्योंकि समय के साथ-साथ प्रेम को मैच्योर लव स्टोरी में दिखाना पड़ेगा, जोकि थोड़ा चैलेंजिंग हो रहा है। लेकिन हम दोनों ने इस मामले पर करते रहते हैं और सबकुछ ठीक रहा तो फैंस को प्रेम के रूप में सलमान की वापसी जल्द दिखेगी।
आयुष्मान खुराना के साथ नई ‘प्रेम’ कहानी
वहीं, जब आयुष्मान खुराना के साथ बन रही अगली फिल्म पर सवाल किया गया तो सूरज बड़जात्या ने कहा, ‘यह एक रोमांटिक कॉमेडी है। इसमें आयुष्मान ‘प्रेम’ का किरदार निभाएंगे। दिसंबर में शरवरी वाघ शूटिंग से जुड़ेंगी और अनुपम खेर भी कास्ट का हिस्सा होंगे। इसकी शूटिंग इस नवंबर में शुरू कर रहा हूं। आयुष्मान बहुत अच्छे और जमीन से जुड़े इंसान हैं। हालांकि, अभी इस फिल्म पर बात करना जल्दबाजी होगी। फिलहाल, फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा, लेकिन यकीन मानिए घोषणा जल्द होने वाली है।’
अपने टीवी शो के बारे में भी बताया
अपने नए शो ‘मनपसंद की शादी’ पर चर्चा करते हुए सूरज बड़जात्या कहते हैं, ‘काफी वक्त से मेरे दिमाग में एक सोच थी। एक ऐसी कहानी बनाना चाहता था, जिसमें आज के दौर बच्चों और शादी को लेकर उनका नजरिया पेश किया जाए। चैनल वाले मेरे पास एक साल की रिसर्च लेकर आए थे, जिसमें छोटे शहरों के लड़के-लड़कियों से पूछा गया था कि वे कैसी शादी चाहते हैं? वहीं से ‘मनपसंद की शादी’ का कॉन्सेप्ट बना।’





