Akshay Kumar ने शेयर किया ‘Jolly LLB 3’ का BTS वीडियो, फैंस ने किए मजेदार कमेंट्स

Jolly LLB 3 Akshay Kumar Arshad Warsi BTS Video: फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ की रिलीज से पहले अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर फिल्म का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है।

Jolly LLB 3 Akshay Kumar Arshad Warsi BTS Video: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। ‘जॉली एलएलबी 3’ (Jolly LLB 3) सिनेमाघरों में 19 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला मोशन पोस्टर और टीजर वीडियो जारी किया था। मोशन पोस्टर में अक्षय और अरशद एक साथ कोर्टरूम में दाखिल होने की कोशिश करते नजर आए थे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह मोशन पोस्टर तैयार किस तरह किया गया? अक्षय कुमार ने इसका BTS वीडियो पोस्ट किया है।

अक्षय-अरशद का एक और वीडियो वायरल

अक्षय कुमार और अरशद वारसी की लड़ाई का एक और वीडियो जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, वह फिल्म जॉली एलएलबी-3 के सेट से है। इस वीडियो में खिलाड़ी और सर्किट दोनों ही काला कोट पहने हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें एक फ्रेम रखा हुआ है और अरशद वारसी क्लाइंट को पकड़ने के लिए बाहर निकलने की कोशिश कर रहे हैं।

कमेंट बॉक्स में क्या बोली पब्लिक

अक्षय कुमार ने यह BTS वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, “मुझे इस पागलपन का शूटिंग वीडियो पोस्ट करने का मन किया जिसे हम फिल्ममेकिंग कहते हैं।” बहुत से लोगों ने इस वीडियो का बैकग्राउंड म्यूजिक नोटिस किया तो किसी ने लिखा, “इस फिल्म को तो बड़े पर्दे पर देखना बनता है।” एक फॉलोअर ने लिखा, “एक नहीं संभल रहा था, अब दो-दो जॉली आ गए।” जगदीश्वर मिश्रा उर्फ जॉली की इस बार टक्कर दूसरे जॉली से होगी तो कहानी में क्या ट्विस्ट आएगा यह देखना दिलचस्प होगा।

ये भी पढ़े-

War 2: एक्शन, रोमांच के साथ देशभक्ति का संगम… इन अपकमिंग फिल्मों के साथ मनाएं आजादी का जश्न

सुभाष कपूर द्वारा निर्देशित कॉमेडी फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ एक कानूनी कॉमेडी फिल्म है। यह इस फिल्म का तीसरा भाग है। इसमें अरशद वारसी और अक्षय कुमार अपनी पहली दो फिल्मों की भूमिकाओं को दोहराते हुए दिखाई देंगे। फिल्म की शूटिंग अजमेर और राजस्थान में की गई है और यह फिल्म इस साल 2025 में रिलीज होगी। ‘जॉली एलएलबी 3’ में अक्षय कुमार, अरशद वारसी के अलावा सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी, अमृता राव और गजराज राव जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

ये भी पढ़े-

Coolie First Review: उदयनिधि स्टालिन को पसंद आई रजनीकांत की ‘कुली’, कहा- आनंद आ गया

 

Back to top button