
तेजस्वी संग इश्क…फिर भी प्यार की तलाश में Karan Kundrra, लीक हुई प्रोफाइल
Karan Kundrra Dating App Profile: टीवी के फेमस एक्टर करण कुंद्रा ने अपनी इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन हाल ही में करण कुंद्रा की एक बात ने फैंस को तगड़ा झटका दिया है।
Karan Kundrra Dating App Profile: करण कुंद्रा (Karan Kundrra) वैसे तो तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं, पर एक्टर का एक डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल देख फैंस के होश उड़ गए हैं। ‘बंबल’ नाम के डेटिंग ऐप पर कथित तौर पर करण कुंद्रा का प्रोफाइल है, जिसका स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस हैरान हैं कि करण कुंद्रा जब तेजस्वी प्रकाश को डेट कर रहे हैं, तो फिर डेटिंग ऐप पर उनका प्रोफाइल क्यों है?
डेटिंग ऐप पर करण कुंद्रा?
रेडिट पर भी करण कुंद्रा से जुड़ा ये स्क्रीनशॉट वायरल हुआ. जहां यूजर्स ने एक्टर से सवाल पूछे. कुछ ने कहा कि कुछ एक्टर कमेटिड होते हुए भी इस तरह डेटिंग ऐप का इस्तेमाल करते हैं तो कुछ यूजर्स ने अकाउंट की सत्यता पर सवाल खड़े किए और कहा कि ये फर्जी अकाउंट हो सकता है.

दरअसल हुआ ये कि डेटिंग ऐप बम्बल पर करण कुंद्रा की प्रोफाइल का एक स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है जिसमें व बेज रंग की टी-शर्ट और जींस में नजर आ रहे हैं. इस प्रोफाइल में उनकी उम्र 40 साल लिखी गई है. इस अकाउंट को देखते ही फैंस हक्का बक्का रह गए.
करण कुंद्रा (Karan Kundrra) के समर्थन में एक यूजर ने लिखा, “पक्का कह सकते हैं कि ये फेक प्रोफाइल है। कोई भी इतना बेवकूफ नहीं होगा कि रिलेशनशिप में होने के बाद भी डेटिंग साइट्स पर अपनी प्रोफाइल बनाएगा। ये पुरानी हो सकती है, कुछ भी हो सकता है।”
Bigg Boss 19: शहबाज या मृदुल किस की होगी बिग बॉस में एंट्री? वोटिंग बैटल से आएगा ट्विस्ट





