OMG! गाय से शादी कर महिला ने कहा- यह मेरे पति का पुनर्जन्म है

74-year-old woman married to a cow

नामपेन्ह (कंबोडिया)। दक्षिण पूर्व एशिया के एक प्रमुख देश कंबोडिया से एक अजीबोगरीब खबर सामने आ रही है जहां एक 74 वर्षीय महिला ने गाय से शादी कर ली है। महिला ने गाय को अपना मरा हुआ पति मानकर उससे शादी की है।

यह महिला कंबोडिया के क्राटी प्रांत की रहने वाली है। ‘द सन’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम खिम हैंग है। काफी पहले ही खिम हैंग के पति की मौत हो चुकी है।

खिम हैंग के यहां जब यह गाय पैदा हुई थी तो उसका लगाव उससे काफी ज्यादा बढ़ गया। वह उसके साथ काफी वक्त बिताती थी।

रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि महिला खिम हैंग ने बताया कि गाय उन्हें वैसे ही प्यार करती है जैसे उनके पति उन्हें किया करते थे।

महिला को लगता है कि वो कोई और नहीं, उनके पति ही हैं जो फिर से उनके लिए लौट आए हैं और उन्होंने पुनर्जन्म ले लिया है।

इसीलिए खिम हैंग ने गाय से ही शादी कर ली है। खिम हैंग ने यह भी बताया कि गाय उसका हाथ और चेहरा चाटती रहती थी।

खिम हैंग के पड़ोसियों का कहना है कि उसने गाय से बाकायदा शादी की है, वह अब इस गाय को ही अपना पति समझकर प्यार करती है। यहां तक कि उसने गाय को अपने पति का वो तकिया भी दे दिया है जो उसके पति इस्तेमाल करते थे।

खिम हैंग और गाय पूरा समय साथ में बिताते हैं। इसके अलावा खिम हैंग ने अपने बच्चों को भी कहा है कि वे गाय को अपना पिता मान लें और उसकी सेवा करें।

Back to top button