OMG! जब महिला और चिम्पैंजी को एक दूसरे से हुआ प्यार, तो चिड़ियाघर ने लिया यह फैसला

Young woman in love with chimpanzee

ब्रुसेल्स (बेल्जियम)। कहते हैं प्यार अँधा होता है। न जात-धर्म की दीवार देखता है न ही उम्र का बंधन, लेकिन आज हम जिस प्यार की बात कर रहे हैं वो अपने आप में अनोखा है। दरअसल एक महिला को एक चिम्पैंजी से प्यार हो गया। मामला बेल्जियम के एक चिड़ियाघर का है।

यहां घूमने आई एक महिला को चिड़ियाघर के एक चिम्पैंजी से प्यार हो गया और प्यार कुछ इस कदर हुआ कि चिम्पैंजी भी महिला से प्यार करने लगा। हालत ये हो गई कि चिड़ियाघर प्रशासन को एक कड़ा निर्णय लेना पड़ा।

‘द मिरर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, महिला का नाम एडी टिमरमैंस है। यह महिला कुछ दिन पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ इस चिड़ियाघर में आई थी। वहां घूमते-घूमते वह महिला उस ओर चली गई जहां एक चिम्पैंजी था।

महिला चिम्पैंजी के और पास गई तो उसे दखने लगी। महिला को ऐसा लगा कि उसने पहले भी चिम्पैंजी को कहीं देखा है। महिला कुछ समय बाद उसी चिड़ियाघर में दोबारा गई।

वह जब वहां पहुंची तो वह सीधे चिम्पैंजी के पास गई। ऐसा लगा मानों चिम्पैंजी भी उस महिला को पहचान गया। रिपोर्ट के मुताबिक एडी नाम की यह महिला करीब चार सालों तक चिड़ियाघर में इस चिम्पैंजी से मिलने आ रही थी।

महिला का कहना है कि उसे चिम्पैंजी से प्यार हो गया है और उस चिम्पैंजी को भी उससे प्यार हो गया है। वह हर हफ्ते चिम्पैंजी मिलने आने लगी दोनों कथित तौर पर इशारों-इशारों में एक दूसरे से बात करते और एक दूसरे को फ्लाइंग किस करते।

एक दिन चिड़ियाघर के लोगों को शंका हुई कि महिला यहां बार-बार क्यों आती है। जब उन्हें पूरी बात की जानकारी हुई तो उन्होंने फैसला किया कि महिला के इस चिड़ियाघर में आने पर बैन लगाया जाए।

रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि चिड़ियाघर के मैनेजमेंट ने महिला पर बैन लगा दिया है। अब उसे चिड़ियाघर में प्रवेश नहीं मिलेगा।

मैनेजमेंट की तरफ से यह बताया गया है कि चिम्पैंजी पर इस महिला का गलत असर हो रहा था। उधर बैन लगने के बाद महिला ने भी बयान दिया और कहा कि उन्हें एक-दूसरे को देखने की इजाजत नहीं दी गई तो वह और चिम्पैंजी दोनों परेशान होंगे।

Back to top button