
CJP अध्यक्ष Abhijeet Deepke पर दर्ज हो राष्ट्रद्रोह का मुकदमा:Gopal Rai
कांग्रेस की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए
सरकार CJP में विदेशी फंडिंग के स्रोतों का पता लगए:गोपाल राय
VHRP Gopal Rai Abhijeet Deepke CJP Lucknow : विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने कॉकरोच जनता पार्टी के गठन और उसकी गतिविधियों पर सवाल उठाते हुए पार्टी के अध्यक्ष अभिजीत दीपके के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए | उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को विदेश से फंडिंग मिलने की आशंका है, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।
गोपाल राय ने कहा कि हाल ही में गठित कॉकरोच जनता पार्टी के माध्यम से युवाओं को एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि युवाओं को किस प्रकार का प्रशिक्षण दिया जा रहा है और इस गतिविधि के पीछे किन लोगों का हाथ है। उन्होंने विदेशी फंडिंग के स्रोतों का पता लगाने तथा पार्टी को मिलने वाली आर्थिक सहायता की जांच कराने की मांग की। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी के गठन और उसे समर्थन मिलने के पीछे कांग्रेस की भूमिका की जांच होनी चाहिए। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि होना आवश्यक है।
गोपाल राय ने पार्टी से जुड़ी कुछ महिलाओं की कथित अभद्र भाषा पर भी आपत्ति जताई। उनका कहना है कि सार्वजनिक जीवन में मर्यादित भाषा का प्रयोग किया जाना चाहिए और किसी भी संगठन के सदस्यों को अपने वक्तव्यों में शालीनता बनाए रखनी चाहिए। कॉकरोच जनता पार्टी उन क्षेत्रों में अधिक सक्रिय दिखाई देती है, जहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। श्री राय के मुताबिक, पार्टी की गतिविधियों, आर्थिक स्रोतों और उद्देश्यों की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि यह पार्टी देश हित में कार्य कर रही होती तो निश्चित रूप से विश्व हिन्दू रक्षा परिषद कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन करता,लेकिन इनके द्वारा देश के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है |
गोपाल राय ने सरकार और संबंधित जांच एजेंसियों से मांग की कि कॉकरोच जनता पार्टी को मिलने वाली विदेशी फंडिंग तथा उसकी गतिविधियों में संलिप्त लोगों की जांच कराई जाए। उन्होंने कहा कि यदि जांच में कानून के उल्लंघन या राष्ट्रविरोधी गतिविधियों के प्रमाण मिलते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।





