कुंभ राशि में हो रहा है शनि का गोचर, इन राशि वालों को लाभ ही लाभ

shanidev

न्याय के देवता शनि ढाई साल बाद 2022 में अपनी राशि बदल देंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार करीब 30 साल बाद 29 अप्रैल 2022 को शनि अपनी ही राशि मकर को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं।

शनि का यह गोचर सभी के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। शनि के प्रत्येक गोचर का प्रत्येक मनुष्य के जीवन पर एक निश्चित प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियों के लिए यह गोचर न केवल शुभ साबित होगा बल्कि उनके लिए सौभाग्य, धन, समृद्धि और ढेर सारी खुशियां भी लाएगा।

आइए जानते हैं, उन राशियों के बारे में जो शनि के इस गोचर से सबसे अधिक लाभान्वित होंगे-

मेष राशि

कुंभ राशि में शनि का गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ दायक रहेगा।

शनि मेष राशि के जातकों के दशम भाव में स्थित होगा जो कि आपके लिए अत्यंत लाभकारी है।

यह स्थिति आपको भाग्य और समृद्धि दिलाएगी।

कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की के सात वेतन वृद्धि भी मिल सकती है।

नौकरी खोजने या अपना खुद का कुछ शुरू करने के लिए समय उत्तम है।

आप काम के प्रति उत्साही और इच्छाशक्ति वाले होंगे।

वृषभ राशि

शनि के इस गोचर से वृष राशि वालों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि के जातकों की कुण्डली में शनि देव नौवें और दसवें भावों के स्वामी हैं।

इस वजह से शनि आपके भाग्य को उज्ज्वल करेगा और आप ढेर सारा धन और समृद्धि अर्जित करेंगे।

कोई व्यवसाय कर रहे हों या किसी नौकरी में हैं, आपको अपने क्षेत्र में बहुत सफलता मिल सकती है।

कार्यस्थल पर पदोन्नति मिल सकती है और इससे आपके जीवन में अपार खुशियां आएंगी।

आपकी क्षमता, प्रतिभा और मेहनत की हर जगह तारीफ होगी।

इस दौरान सभी रुके हुए कार्य भी सफलतापूर्वक पूरे होंगे।

सभी कष्टों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर आर्थिक समृद्धि लेकर आएगा।

जातक विपरीत परिस्थितियों से जूझ रहे सिंह राशि के जातकों को अब सभी परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

अधिकांश वित्तीय बाधाओं को दूर करने और अधिक धन संचय करने में सक्षम होंगे।

आपके सभी कार्य लाभ के साथ सफलतापूर्वक पूरे होंगे। नौकरी के कई बड़े अवसर प्राप्त होंगे।

कन्या  राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए भी शनि का यह गोचर सौभाग्य लेकर आएगा।

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व सामाजिक प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। भाग्य का साथ मिलेगा।

यदि आप प्रॉपर्टी में निवेश करने की सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल रहेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर धन के मामले में शुभ समाचार लेकर आएगा।

कार्यस्थल पर पदोन्नति मिलने की भरपूर संभावना है।

काफी लंबे समय से जिन विषम परिस्थितियों में आप फंसे हो उससे बाहर आने में सफल होंगे।

आर्थिक रूप से भी मजबूत होंगे। साथ ही जिन लोगों से ऋण लिया था उसे भी आसानी से उतार लेंगे।

काफी समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए यह गोचर लाभदायी होगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।

इस गोचर के दौरान आप अच्छी खासी कमाई कर सकेंगे।

सामाजिक रूप से सक्रिय रहेंगे और कुछ उपयोगी पेशेवर संबंध बनाएंगे।

व्यय कभी-कभी आय से अधिक हो सकता है।

भाई-बहन के साथ रिश्ते में सुधार होगा और आपको कुछ वित्तीय लाभ मिल सकता है।

Back to top button