आज हो रहा है बुध का मीन राशि में गोचर, संभलकर रहें ये 6 राशि वाले

नई दिल्‍ली। ज्योतिष शास्त्र में किसी भी ग्रह के राशि परिवर्तन का बड़ा ही महत्त्व है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज 24 मार्च 2022 को बुध ग्रह मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। बुध ग्रह धन, बुद्धि, व्‍यापार को प्रभावित करने वाले माने जाते हैं।

वैसे तो बुध का मीन राशि में प्रवेश सभी राशियों पर असर डालेगा लेकिन 6 राशि वालों के लिए यह खासा नकारात्‍मक साबित हो सकता है। 8 अप्रैल 2022 तक इन 6 राशि वालों को बहुत संभलकर रहना होगा।

संभलकर रहें ये 6 राशि वाले

मेष राशि-

मेष राशि के जातकों के लिए 8 अप्रैल तक करियर में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

वर्कप्‍लेस पर गलतफहमियां माहौल खराब कर सकती हैं।

खर्चे बढ़ेंगे, सेहत का भी ध्‍यान रखें।

कर्क राशि-

कर्क राशि के जातक अपने बॉस से बात करते समय बहुत सावधान रहें।

बात का बिगड़ना नुकसान पहुंचा सकता है।

यात्राओं से बचें क्‍योंकि इनमें सफलता मिलने की उम्‍मीद नहीं है। निवेश भी सोच-समझकर करें।

परिवार में भी संबंधों के मामले में सजग रहें, वरना रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं।

सिंह राशि-

सिंह राशि के जातकों को यह समय नुकसान करवा सकता है, लिहाजा निवेश करने व उधार देने से बचें।

सेहत का ध्‍यान रखें, चोट लग सकती है।

ससुराल के मामलों को आराम से हैंडल करें।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों को इस समय मेहनत का पूरा फल नहीं मिलेगा।

कामों में सफलता नहीं मिलेगी।

कारोबारियों को नुकसान हो सकता है। सेहत का ख्‍याल रखें।

वृश्चिक राशि-

वृश्चिक राशि के जातकों को निवेश करने से बचना चाहिए।

आर्थिक मामलों को सोच-समझकर निपटाएं वरना बड़ा नुकसान हो सकता है।

लाइफ पार्टनर से भी प्‍यार से पेश आएं, वरना रिश्‍ते बिगड़ सकते हैं।

मीन राशि-

मीन राशि के जातकों को यह समय दुख पहुंचा सकता है।

लोगों का व्‍यवहार दुख का कारण बनेगा।

किसी की बात या व्‍यवहार आपको आहत कर सकता है।

धैर्य रखें कुछ समय में सब ठीक हो जाएगा।

डिसक्लेमर: उपरोक्त जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। हम इसकी पुष्टि नहीं करते, सम्बंधित विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें।

Back to top button