कोरोना: आज भी तीन हजार से अधिक नए मामले, अकेले दिल्ली में 1,607 केस

corona virus

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के दैनिक मामलों में लगातार बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 3,688 नए केस दर्ज किए गए हैं।

इनमें से अकेले दिल्ली में 1,607 नए मामलों की पुष्टि हुई है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में कल दो लोगों की मौत भी इस महामारी के कारण हो गई। देश में बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान में अब तक कुल 188.89 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है।

भारत में एक्टिव मामले वर्तमान में 0.04 प्रतिशत पर 18,684 है। साथ ही रिकवरी रेट 98.74 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कुल 2,755 ठीक हुए हैं। इसके साथ ही देश में अब तक 4,25,33,377 लोगों ने इस महामारी को मात दे दी है।

भारत में दैनिक पॉजिटिवीटी रेट 0.74 प्रतिशत है जबकि साप्ताहिक दर 0.66 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में 4,96,640 सैंपल की जांच की गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के 148 नये मामले, दो मरीजों की मौत

महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोविड-19 के 148 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 78,77,577 हो गयी, जबकि दो मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,47,842 हो गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन जारी कर यह जानकारी दी।

इससे पहले बृहस्पतिवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 165 नये मामले सामने आए थे और दो मरीजों की मौत हुई थी। महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 979 हो गयी है।

Back to top button