कोरोना: बढ़ रहे हैं संक्रमण के नए मामले, बीते 24 घंटे में 2451 केस

corona XE variant

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के नए मामलों की संख्या एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 2451 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसी अवधि में 54 लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा।

इसके साथ ही कुल मृतक संख्या बढ़ 5,22,116 हो गई है। नए बीते कुछ दिनों से नए संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। नए केस मिलने के साथ ही सक्रिय केस बढ़कर 14,241 हो गए हैं। गुरुवार को 2380 नए संक्रमित मिले थे और 56 कोरोना मरीजों की मौत हुई थी।

देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या शुक्रवार को बढ़कर 4,30,52,425 हो गई। गुरुवार को सक्रिय मामले 13,433 थे। शुक्रवार को इनमें 808 की बढ़ोतरी हुई। देश में सक्रिय केस कुल केस की तुलना में 0.03 फीसदी हैं। हालांकि रिकवरी रेट 98.75 फीसदी पर कायम है।

ओमिक्रॉन के दो नहीं, आठ नए वैरिएंट का पता चला

देश के कुछ राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बीच ओमिक्रॉन के आठ नए वैरिएंट का पता चला है। इनमें से एक वैरिएंट राजधानी दिल्ली में भी मिला है।

जानकारी मिली है कि यह वैरिएंट हाल ही में विदेश यात्रा से दिल्ली लौटे एक कोरोना संक्रमित मरीज में मिला है। चूंकि इसकी आनुवांशिक संरचना मौजूदा वैरिएंट की तुलना में एक दम अलग है।

आगे की जांच के लिए इसे इन्साकॉग को भेजा है। हालांकि इसके जन स्वास्थ्य पर प्रभावों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इसलिए फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है।

Back to top button