
Karnataka Sex Scandal: आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने VIDEO जारी कर कहा- मुझ पर लगे सभी आरोप झूठे
Karnataka Sex Scandal: कर्नाटक के सेक्स स्कैंडल में फंसे आरोपी प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा- ‘मैं 31 मई को SIT के सामने पेश हो जाऊंगा। मेरे खिलाफ लगे सभी आरोप झूठे हैं। मुझे अदालत पर भरोसा है और मै इसी के के जरिए झूठे मामलों से बाहर आऊंगा।’
प्रज्वल का यह बयान पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा और उनके दादा की गुरुवार 23 मई को दी चेतावनी के 3 दिन बाद आया। पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा था कि वे भारत लौट आएं और जांच का सामना करें। उन्होंने कहा कि अगर मेरे लिए उसके मन में थोड़ी भी इज्जत बाकी है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए। आगे कहा मैं सिर्फ उन लोगों को न्याय दिलाने के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें प्रज्वल की वजह से तकलीफ हुई। उन्होंने यह दावा भी किया कि इस मामले की जांच में उनके और उनके परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी।
वीडियो जारी कर प्रज्वल ने मांगी माफी
प्रज्वल ने कन्नड़ टीवी चैनल को भेजे एक वीडियो में कहा, ‘नमस्कार, मैं सबसे पहले अपने माता-पिता, अपने दादा, कुमारस्वामी और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं और राज्य के लोगों से माफी मांगता हूं। मैंने यह नहीं बता रहा हूं कि मैं कहां हूं। जब (अप्रैल) 26 तारीख को चुनाव हुए, तो मुझ पर कोई केस नहीं था। तब कोई SIT नहीं बनी थी, मेरी विदेश यात्रा पहले से तय थी, इसलिए मुझे यूट्यूब और समाचारों के माध्यम से इसके बारे में पता चला, फिर मेरे एक्स अकाउंट के माध्यम से मुझे SIT का नोटिस भी दिया गया पेश होने के लिए 7 दिन का समय है। भगवान, लोगों और परिवार का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे। आने के बाद मैं यह सब खत्म करने की कोशिश करूंगा। मुझ पर विश्वास रखें।’
मेरे लिए उसके मन में थोड़ी भी इज्जत बाकी तो लौट आए-पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा
पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा ने कहा था, ‘मैं प्रज्वल से रिक्वेस्ट नहीं, बल्कि उसे चेतावनी दे रहा हूं। अगर वह इस चेतावनी को नहीं मानता है तो उसे मेरा और पूरे परिवार का गुस्सा झेलना पड़ेगा। गर वह परिवार की बात नहीं सुनेगा तो हम उसे अकेला छोड़ देंगे। अगर मेरे लिए उसके मन में थोड़ी भी इज्जत बाकी है तो उसे तुरंत लौट आना चाहिए।’
‘मैं यह भी साफ कर देना चाहता हूं कि इस मामले में पुलिस की जांच में मेरे या मेरे परिवार की तरफ से कोई दखलंदाजी नहीं की जाएगी। इसे लेकर मेरे मन में कोई भावना नहीं है। मैं सिर्फ उन लोगों को न्याय दिलाने के बारे में सोच रहा हूं, जिन्हें प्रज्वल की वजह से तकलीफ हुई।’
कर्नाटक सेक्स स्कैंडल के बारे में
- उनके घर में काम करने वाली महिला ने प्रज्वल रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न की शिकायत की थी। 26 अप्रैल को बेंगलुरु में पब्लिक प्लेसेस में कई पेन ड्राइव मिलीं।
- दावा किया गया कि पेन ड्राइव में 3 हजार से 5 हजार वीडियो हैं, जिनमें प्रज्वल को कई महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न करते देखा गया। महिलाओं के चेहरे भी ब्लर नहीं किए गए।बाकी महिलाओं को अलग-अलग तरह का लालच देकर सेक्शुअल फेवर लिया।
- मामला बढ़ने पर राज्य सरकार ने SIT बनाई। प्रज्वल के खिलाफ रेप, छेड़छाड़, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने के आरोपों समेत तीन FIR दर्ज की गईं।
- SIT ने जांच में खुलासा किया कि प्रज्वल ने 50 से ज्यादा महिलाओं का सेक्शुअल हैरेसमेंट किया था। इनमें 22 साल से 61 साल तक की महिलाएं हैं। 50 में से करीब 12 महिलाओं से जबर्दस्ती संबंध बनाए गए, यानी उनका रेप हुआ।
बता दें कि जद भाजपा का समर्थन भी कर रहा है, विपक्ष भी इसको लेकर लगातार भाजपा पर निशाना साध रहा है। इसी बीच प्रज्वल रेवन्ना ने एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे विशेष जांच दल के सामने पेश भी होंगे और उन्हें जांच में सहयोग भी करेंगे। इसके बाद कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने मंगलवार को कहा कि “हमने प्रज्वल को वापस लाने के लिए सभी प्रयास किए हैं। हमने केंद्र सरकार को भी लिखा है, यही नहीं हमने उसके खिलाफ वारंट प्राप्त किया है, जिसकी सूचना हमने गृह और विदेश मंत्रालय को दे दी है





