
Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: OTT पर भौकाल काटने आ रही ये सीरीज, रिलीज डेट का एलान
Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: नई कॉमेडी सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। के के मेनन, अर्चना पूरन सिंह और नवीन कस्तूरिया स्टारर यह सीरीज अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी।
Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: अमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) एक बार फिर दर्शकों के लिए एक मजेदार और जमीनी कहानी लेकर आ रहा है। प्राइम वीडियो की अपकमिंग कॉमेडी सीरीज ‘आदर्श बाल विद्यालय’ (Adarsh Baal Vidyalaya) का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ‘स्पेशल ऑप्स’ और ‘शेखर होम’ जैसी थ्रिलर सीरीज में गंभीर भूमिकाएं निभाने वाले दमदार एक्टर के के मेनन (Kay Kay Menon) इस बार एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं।
क्या है ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की कहानी?
यह कहानी दिल्ली के एक सरकारी स्कूल ‘आदर्श बाल विद्यालय’ की है, जहां के बच्चे पढ़ाई में बेहद कमजोर और शरारतों में सबसे आगे हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि जब बच्चों से भारत के राष्ट्रीय पक्षी का नाम पूछा जाता है, तो वे मजेदार जवाब में ‘चिकन 65’ बताते हैं।
ट्विस्ट तब आता है जब स्कूल के टीचर्स को एक बड़ा टास्क मिलता है। दिल्ली के टॉप 10 बेस्ट रिजल्ट वाले सरकारी स्कूलों के हेडमास्टर्स को इनाम के तौर पर लंदन की मशहूर कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। अब ऐसे शरारती बच्चों के साथ क्या स्कूल के टीचर्स और हेडमास्टर (के के मेनन) इस टास्क को पूरा कर पाएंगे? यही सीरीज का मुख्य आकर्षण है।
ये भी पढ़े- गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने छोड़ा Lock Upp, ‘डार्क सीक्रेट’ को लेकर इंटरनेट पर बहस
शानदार स्टार कास्ट और डायरेक्टर
सीरीज में के के मेनन के अलावा अर्चना पूरन सिंह, नवीन कस्तूरिया, देवेन भोजानी, अभिमन्यु सिंह और प्रसन्ना बिष्ट जैसे कई जाने-माने कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज का निर्देशन हिमांग गौर ने किया है, जिन्होंने इससे पहले भुवन बाम की मशहूर सीरीज ‘ढिंढोरा’ का निर्देशन किया था।
ये भी पढ़े- ‘बंद करो ये नॉनसेंस…’ गायिका अनुराधा पौडवाल का मोदी सरकार पर फूटा गुस्सा
Adarsh Baal Vidyalaya Release Date
ट्रेलर को सोशल मीडिया पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। ‘पंचायत’ और ‘ग्राम चिकित्सालय’ जैसी जमीनी कहानियों के बाद दर्शक इस नई कॉमेडी सीरीज के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह सीरीज 24 जुलाई 2026 को अमेजॉन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की जाएगी।
ये भी पढ़े- प्रेग्नेंसी के आखिरी पड़ाव में दीपिका पादुकोण, बयां की थर्ड ट्राइमेस्टर का दर्द…





