कोरोना: 102 दिन बाद 40 हजार से कम दैनिक मामले, रिकवरी रेट लगभग 97 फ़ीसदी

corona

नई दिल्ली। देश में कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट का क्रम जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 102 दिनों बाद देश में 40 हजार से कम कोरोना के दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं रिकवरी रेट 96 फीसद के पार हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना से 37,566 मामले सामने आए। मरने वालों की संख्या में भी गिरावट आई है।

इस दौरान 907 लोगों की मौत हुई। वहीं 56,994 मरीज कोरोना से रिकवर हुए। बीते 24 घंटे नें कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 17,68008 सैंपल टेस्ट हुए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के तीन करोड़ तीन लाख 16 हजार 897 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से दो करोड़ 93 लाख 66 हजार 601 मरीज संक्रमण से उबर गए हैं।

एक्टिव केस 05,52,659 है और मरने वालों की संख्या 03,97,637 है। एक्टिव केस कुल मामलों का 1.82 फीसद है।

आइसीएमआर के अनुसार देश में अब तक कोरोना का पता लगाने के लिए 40 करोड़ 81 लाख 39 हजार 287 सैंपल टेस्ट हो गए हैं।

बीते 24 घंटे में भी देश में 56,994 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। यह लगाताक 47वां दिन है जब कोरोना से ठीक होने वालों की तादाद इसके दैनिक मामलों से ज्यादा है।

रिकवरी रेट भी बढ़कर 96.87 फीसदी पर पहुंच गया है और डेथ रेट 1.31 फीसद है।  साप्ताहिक संक्रमण दर 2.74 फीसदी तक गिर गया है। डेली पॉजिटिविटी रेट पिछले 22 दिनों से 5 प्रतिशत से नीचे है।

Back to top button