
हाथ में डमरू और त्रिशूल…अघोरी साध्वी चंचल को लेकर ताजमहल के गेट पर बवाल
Taj Mahal News: अघोरी साध्वी चंचल नाथ आगरा में ताजमहल देखने पहुंची थीं, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर उन्हें रोक दिया।
Taj Mahal News: CISF जवानों ने हरियाणा के करनाल की अघोरी साधिका चंचल नाथ उर्फ चंचल माता को ताजमहल में प्रवेश से रोक दिया। सीआईएसएफ और भारतीय सर्वेक्षण अधिकारियों का कहना है, कि अघोरी साधिका चंचल नाथ डमरू और त्रिशूल लेकर ताजमहल में जा रही थीं। इसलिए, उन्हें रोका गया। वहीं अघोरी साधिका चंचल नाथ का कहना है कि त्रिशूल और डमरू दुकान पर रख दिया था। मुझे जान बूझकर रोका गया।
सुरक्षा कारणों से अंदर जाने से रोका
ताज की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ जवानों ने साध्वी को सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए उन्हें डमरू लॉकर में रखने को कहा लेकिन साध्वी ने ऐसा करने से मना कर दिया और जिसके बाद वो वापस लौट गईं और फिर वापस नहीं आईं. इसके बाद साध्वी बिना ताजमहल देखे ही वापस लौट गईं. साध्वी के हाथ में जो बर्तन था वो उसी में खाना खाती हैं.
साध्वी चंचल नाथ दोपहर 2:30 बजे ताजमहल के पूर्वी गेट पहुंची थीं. बताया जा रहा कि हाथ में डमरू होने की वजह से उन्हें प्रवेश नहीं दिया और गेट पर ही रोक दिया गया।
अनोखे अंदाज के लिए प्रसिद्ध हैं साध्वी चंचल
हरियाणा के करनाल से अघोरी साधिका चंचल नाथ अपने अनोखे आचरण, उल्टा चलने की शैली और लंबे बालों के कारण चर्चा में रहती हैं. अघोरी साधिका चंचल नाथ को गुरुवार दोपहर आगरा पहुंचीं. शिल्पग्राम पार्किंग से ताजमहल के पूर्वी गेट पर पहुंची.
टूरिस्ट गाइड के साथ जब अघोरी साधिका चंचल नाथ पूर्वी गेट से ताजमहल परिसर में एंट्री के लिए पहुंची तो सुरक्षा जांच में लगे सीआईएसएफ जवानों ने उन्हें प्रवेश से रोक दिया. कहा कि उनके हाथ में जो डमरू और त्रिशूल है, इसे लेकर ताजमहल परिसर में नहीं जा सकती हैं. दोनों ही लॉकर में रख आएं. इस पर टूरिस्ट गाइड की बताई दुकान पर अघोरी साधिका चंचल नाथ ने अपना त्रिशूल और डमरू रख दिया.
ताजमहल में इस साल कई बार प्रवेश को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं. तीन दिन पहले भगवा वस्त्रों में पहुंची अखिल भारत हिंदू महासभा की नेत्री को प्रवेश से रोका गया था. दो दिन पहले एक महिला ने शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करके विवाद खड़ा किया. इससे पहले भी ताज परिसर में बीड़ी पीने और नमाज अदा करने के वीडियो सामने आ चुके हैं.





