
UP News: लाइसेंसी राइफल साफ करते समय चली गोली, सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौके पर मौत
UP News: आगरा में एक साफ्टवेयर इंजीनियर की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई है। इंजीनियर इन दिनों वर्क फ्राम होम कर रहे थे। गोली उनकी ठोड़ी के नीचे लगी और सिर के परखच्चे उड़ गए।
UP News: आगरा में राइफल साफ करते समय चली गोली से दर्दनाक हादसा हो गया। जब सॉफ्टवेयर इंजीनियर को गोली लग गई। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंची पत्नी ने देखा कि पति खून से लथपथ हैं। घटना के समय घर के अन्य सदस्य बाहर गए थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना सदर क्षेत्र की है।
वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे ज्ञानेंद्र
ज्ञानेंद्र के पिता सत्यदेव शर्मा सेना से सूबेदार के पद से रिटायर हैं। उन्होंने बताया कि वह और उनकी पत्नी पड़ोस में किसी गमी में गए थे। ज्ञानेंद्र के दोनों बच्चे स्कूल गए थे। उसकी पत्नी किचिन में खाना बना रही थी। वह अपनी राइफल की सफाइ कर रहा था। तभी ये हादसा हो गया। उन्होंने बताया कि ज्ञानेंद्र आईबीएम कंपनी के आईटी सेक्टर में काम करता था। फिलहाल वह घर पर रहकर ही कंपनी का काम कर रहा था।
ये भी पढ़े- UP News: बारात में डांस को लेकर खूनी खेल; DJ संचालक की गोली मारकर हत्या
पिता सत्यदेव शर्मा ने बताया कि राइफल ज्ञानेंद्र की थी। जब वह सफाई कर रहा था कि तो मैगजीन उसमें लोड थी। अचानक गोली चल गई। ज्ञानेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी, माता-पिता और दोनों बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। कालोनी में मातम पसर गया है।
ये भी पढ़े- UP News: कानपुर में हादसा, लग्जरी बस में लगी आग; कूदकर लोगों ने बचाई जान…





