अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के समर्थन में किया ट्वीट, भाजपा पर साधा निशाना

अखिलेश यादव राहुल गांधी के समर्थन में किया ट्वीट

अखिलेश यादव ने राहुल गांधी के समर्थन में किया ट्वीट, भाजपा पर निशाना साधा है |

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का नेतृत्व भले अस्वीकार कर रहे हों, लेकिन राहुल गांधी को हुई सजा के मामले में उनके साथ हैं। राहुल गांधी के बहाने सपा अध्यक्ष ने भाजपा पर निशाना साधा और कहा कि वह विपक्ष की ताकत से डर गई है।
ऐसे में बृहस्पतिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सजा सुनाए जाने के बाद सपा अध्यक्ष ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने ट्वीट किया कि देश की मानहानि, जनता की मानहानि, सौहार्द की मानहानि, संविधान की मानहानि, अर्थव्यवस्था की मानहानि सहित भाजपा पर न जाने कितने मानहानि के मुकदमे होने चाहिए।

विपक्ष को नगण्य मुकदमों में फंसाकर अपना राजनीतिक भविष्य तलाशने वाली भाजपा विपक्ष की ताकत से डर गई है। उन्होंने अपने ट्वीट को राहुल गांधी को टैग भी किया है। उनके इस ट्वीट को भविष्य की सियासत में विपक्षी एकजुटता के संकेत के तौर पर भी देखा जा रहा है।

Back to top button