अखिलेश यादव के बयान से RLD में उबाल, जयंत चौधरी ने कहा- ‘सवाल उन्हीं से करिए’

Jayant Chaudhary: अखिलेश यादव के ‘चवन्नी का रुपया’ बयान पर RLD कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, जयंत चौधरी ने पलटवार करते हुए कहा- ‘मैं उन्हें इतना याद क्यों आ रहा हूं, ये सवाल उन्हीं से करिए।’

Lucknow: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक बयान को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हलचल तेज हो गई है। अखिलेश यादव के ‘चवन्नी का रुपया’ वाले बयान पर राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी में प्रदर्शन किया। अब इस मामले पर RLD प्रमुख जयंत चौधरी की प्रतिक्रिया सामने आई है।

जयंत चौधरी ने अखिलेश यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मैं उन्हें इतना याद क्यों आ रहा हूं, ये सवाल आप उन्हीं से करिए।” उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी बात रखें तो बेहतर है, लेकिन इस तरह के बयानों से वे उन लोगों को भी सोचने पर मजबूर कर रहे हैं, जो आज उनके साथ खड़े हैं।

जयंत चौधरी ने आगे कहा, “राज्य में लोकतंत्र है और जनता सबको बनाती है।” उनके इस बयान को अखिलेश यादव के बयान का जवाब माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

तुलसी जयन्ती पर इन विभूतियों को मिलेगा ‘अवध सम्मान’; लखनऊ में सजेगी सांस्कृतिक संध्या

चवन्नी का रुपया’ बयान पर मचा सियासी घमासान
दरअसल, अखिलेश यादव ने अपने बयान में ‘चवन्नी का रुपया बना दिया’ जैसी टिप्पणी की थी। इस बयान के बाद RLD कार्यकर्ताओं ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के बयान पर नाराजगी जताते हुए इसे राजनीतिक रूप से आपत्तिजनक बताया।

यह भी पढ़ें…

राष्ट्रपति ने मंजूर की छुट्टी, राज्यपाल आनंदीबेन गईं गुजरात

अब जयंत चौधरी के बयान के बाद सपा और RLD के बीच सियासी बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं। खास तौर पर ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोर पकड़ रही हैं, दोनों दलों के नेताओं के बयानों पर राजनीतिक गलियारों में नजर बनी हुई है।

जयंत चौधरी ने अपने बयान में लोकतंत्र और जनता की भूमिका का जिक्र करते हुए साफ संकेत दिया कि राजनीतिक दलों और नेताओं के भविष्य का फैसला आखिरकार जनता ही करती है। उनके इस बयान को अखिलेश यादव पर परोक्ष राजनीतिक कटाक्ष के तौर पर भी देखा जा रहा है।

यह भी पढ़ें…

राष्ट्रपति सम्मानित: शास्त्री संगीत गायक पंडित चितरंजन ज्योतिषी का UP में जोरदार स्वागत

Back to top button