
Haiwaan Teaser: विलेन बनकर खौफ पैदा करेंगे अक्षय कुमार, इस समय आएगा ‘हैवान’ का टीजर
Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का टीजर आज रिलीज होने जा रहा है। जानिए फिल्म की कहानी और रिलीज डेट से जुड़ी पूरी डिटेल्स।
Akshay Kumar ‘Haiwaan’ Teaser: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार (Akshay Kumar) एक बार फिर बड़े पर्दे पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। पिछले कुछ समय से लगातार कॉमेडी फिल्मों में नजर आ रहे अक्षय अब एक खूंखार विलेन के रूप में दर्शकों के रोंगटे खड़े करने आ रहे हैं। अक्षय कुमार और सैफ अली खान (Saif Ali Khan) स्टारर साइको-थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ (Haiwaan) का टीजर आज यानी 15 जुलाई को रिलीज होने जा रहा है ।
अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद दिलचस्प पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने लिखा, “बहुत हंसा लिया, अब कल से हैवानियत शुरू।” इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “कल रात 8 बजे, और इस बार मजाक नहीं होगा।”
Kal, raat 8 baje.
Aur iss baar, mazaak nahi hoga.#Haiwaan pic.twitter.com/5q8S05jsjM— Akshay Kumar (@akshaykumar) July 14, 2026
अक्षय के इस ऐलान के बाद से ही फैंस के बीच खलबली मच गई है। लंबे समय बाद खिलाड़ी कुमार को एक सीरियस और नेगेटिव रोल में देखने के लिए फैंस सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि वे अक्षय को विलेन के रूप में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।
ये भी पढ़े- Zareen Khan: पैप्स की इस गंदी डिमांड पर भड़कीं जरीन खान, सरेआम लगा दी क्लास
मलयालम फिल्म का रीमेक है ‘हैवान’
आपको बता दें कि फिल्म ‘हैवान’ साल 2016 में आई दिग्गज अभिनेता मोहनलाल की सुपरहिट मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ (Oppam) की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। फिल्म का निर्देशन मशहूर डायरेक्टर प्रियदर्शन (Priyadarshan) ने किया है, जिन्होंने ओरिजिनल फिल्म भी बनाई थी। दिलचस्प बात यह है कि इस रीमेक फिल्म में भी मोहनलाल का एक छोटा लेकिन बेहद खास कैमियो होने वाला है।
ये भी पढ़े- Tumbbad 2: सोहम शाह की तुम्बाड़ 2 में आलिया भट्ट की एंट्री, थिएटर्स में मचेगी चीख-पुकार
सैफ अली खान और अक्षय कुमार की यह सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। आज रात 8 बजे आने वाला इसका टीजर यह साफ कर देगा कि इस बार अक्षय कुमार का ‘हैवान’ अवतार कितना खतरनाक होने वाला है।
ये भी पढ़े- Adarsh Baal Vidyalaya Trailer: OTT पर भौकाल काटने आ रही ये सीरीज, रिलीज डेट का एलान





