Viral News: बंदरों से बच्चे की जान ‘Alexa’ ने बचाई, जानिए कैसे ?

Viral: एलेक्सा (Alexa) डिवाईस ने कुत्ते की आवाज निकालकर घर की दो मासूम लड़कियों की जान बचाई। इसमें एलेक्सा और तकनीक का सही इस्तेमाल और बच्ची की समझदारी साफ दिखाई दी। मामला यूपी के बस्ती का है जहां एक बच्ची की समझदारी से उसकी और उसकी भांजी की जान बच गई।

बाते दे कि कुछ बंदरों के झुंड ने एक घर में घुसकर सामान फेंका और हमला कर दिया। इससे बचने के लिए बड़ी बच्ची ने एलेक्सा को कमांड दिया और अपनी और भांजी की जान बचा ली।

मामला बस्ती की आवास विकास काॅलोनी का है। कॉलोनी में रहने वाली 13 साल की निकिता घर में ही अपनी 15 महीने की भांजी के साथ खेल रही थी। घर की पहली मंजिल पर रसोई बनी है। उसी के बाहर सोफे पर बच्चियां खेल रही थीं। घर के अन्य लोग काम से बाहर गए हुए थे। घर की पहली मंजिल से ही बंदरों का एक झुंड घर में आ गया। सामने रसोई में रखे सामान और बर्तनों को फेंकने लगा। पहले तो रसोई के बाहर खेल रही दोनों बच्चियां सहम गई। दोनों ने डरकर कई बार अपनी मां को पुकारा।

निकिता ने बंदरों को अपनी ओर बढ़ता देख अपनी भांजी को उठाकर पीछे हटने की कोशिश की। उसकी नजर एलेक्सा पर पड़ी। फिर थोड़ा संभल कर निकिता ने पास रखे एलेक्सा को कमांड दिया कि कुत्तों की आवाज निकाले। एलेक्सा ने लड़की का कमांड सुनकर कुत्ते की आवाज निकाली और जोर-जोर से भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज सुन रसोई और कमरे में मौजूद बंदर घबरा गए और सामान छोड़कर भाग गए। 

बता दें कि एलेक्स एक वॉयस कमांड से चलने वाला स्पीकर है जो इंटरनेट के जरिए दिए गए टास्क पूरा करता है। इसी को वॉयस कमांड देकर लड़की ने कुत्ते की आवाज निकालने को कहा और अपने साथ अपनी मासूम भांजी की जान बचाई। परिवार के सदस्य ने इस बारे में कहा कि एलेक्सा का इतना बेहतर इस्तेमाल भी हो सकता है, इसके बारे में हम कभी सोचे भी नहीं था। 

Back to top button