
सर्दियों में त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद है बादाम, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

सर्दियों में हमारी त्वचा बेहद रूखी और खुश्की वाली हो जाती है। त्वचा की इस ड्राईनेस को कम करने के लिए ढेर सारा पानी पिएं।
इसके अलावा कुछ ऐसे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी है जो आपकी त्वचा को अंदर तक नमी देते है। तो आइए जानते हैं उसके बारे में-
बादाम-
स्किन को मॉइस्चर देने के लिए आप चाहें तो बादाम का इस्तेमाल कर सकती हैं। सर्दियों में इसका सेवन न सिर्फ शरीर को गर्मी प्रदान करता है बल्कि स्किन की ड्रायनेस को भी कम करता है। आप इसे पाउडर, पेस्ट या फिर तेल के रूप में उपयोग कर सकती हैं।
बादाम विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होते हैं। जो त्वचा को पोषण प्रदान करते हैं और उम्र बढ़ने के संकेतों को कम करने में भी मदद करते हैं।
विटामिन-ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिनका उपयोग त्वचा पर ब्लॉक फ्री रेडिकल्स के लिए करना चाहिए।
जानते हैं सर्दियों में बादाम का उपयोग कैसे करें?
- बादाम का दूध त्वचा को चमकदार और काले धब्बों को हल्का करने में मदद करता है। हर सुबह या रात में बादाम के दूध के साथ अपने चेहरे को साफ करें।
- कुछ मिनटों के बाद चेहरे को धो लें। यह त्वचा को हाइड्रेट करता है और इसे कोमल बनाता है।
- बादाम के दूध को अपने मुंहासों के निशान पर लगाएं। यह दर्द से राहत दिलाने और मुहांसों को जल्दी सूखाने में मदद करेगा।
- बादाम एंटी-एजिंग के लिए बहुत अच्छे हैं। इसका उपयोग करने के लिए रात भर के लिए कुछ बादाम भिगो कर रख दें और अगली सुबह उन्हें छीलकर पीस लें। फिर इसे अपने चेहरे पर फेस पैक के रूप में लगाएं।
- बहुत अधिक संवेदनशील और ड्राय स्किन के लिए आप बादाम के दूध का उपयोग कर सकती हैं।
- अपने नहाने के पानी में 2 कप बादाम दूध मिलाएं और लगभग 15 मिनट के लिए अपनी त्वचा को इसमें भिगोएं। यह स्किन से ड्रायनेस और खुजली को मिटाकर त्वचा को मुलायम और चमकदार बनाएगा।
- बादाम का तेल एक्जिमा जैसे त्वचा रोग का भी इलाज कर सकता है। आप इसे स्ट्रेच मार्क्स पर भी इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि यह त्वचा के निशान को हल्का करने में मदद करता है।
- बादाम का एक बड़ा फायदा यह है कि आप स्नान करने के बाद इसके तेल से अपने पूरे शरीर की मालिश कर सकती हैं।
- नहाने के बाद त्वचा नम रहती है, जिससे तेल आसानी से समा जाता है और त्वचा को दिनभर पोषण मिलने में मदद होती है।





