चलो संसद मार्च के बीच सरकार ने खोले बातचीत के दरवाजे, CJP प्रवक्ताओं को नड्डा का बुलावा…

CJP Protest: नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहा छात्र आंदोलन अब एक अहम मोड़ पर पहुंच गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 21 दिनों से जारी प्रदर्शन के बीच पहली बार केंद्र सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को बातचीत के लिए बुलावा भेजा गया है। खास बात यह है कि सरकार ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) के प्रतिनिधियों को केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए आमंत्रित किया है।

CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस मुलाकात की पुष्टि की है। दोनों प्रवक्ताओं ने बताया कि वे सरकार के निमंत्रण पर जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं। इस घटनाक्रम को नीट परीक्षा विवाद के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अब तक का सबसे बड़ा राजनीतिक मोड़ माना जा रहा है।

21वें दिन सरकार की ओर से आया बातचीत का बुलावा
नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्र और युवा लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे हैं। 28 जून से जंतर-मंतर पर जारी आंदोलन का आज 21वां दिन है। अब तक आंदोलनकारियों और सरकार के बीच सीधी बातचीत नहीं हो सकी थी।

हालांकि, अब केंद्र सरकार की ओर से बातचीत का न्योता आने के बाद आंदोलन को लेकर तस्वीर बदलती नजर आ रही है। सरकार की ओर से जेपी नड्डा से मुलाकात के लिए बुलावा भेजे जाने के बाद CJP प्रवक्ताओं ने इसे आंदोलन के लिए महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया है।

सौरव दास ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने पोस्ट कर बताया कि वह और आशुतोष रांका ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की ओर से जेपी नड्डा से मुलाकात करने जा रहे हैं।

सौरव दास ने लिखा, “आशुतोष रांका और मैं, कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं।” उनके इस पोस्ट के बाद आंदोलन से जुड़े लोगों के बीच सरकार और प्रदर्शनकारियों के बीच होने वाली बातचीत को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह मुलाकात ऐसे समय में हो रही है, जब नीट विवाद को लेकर छात्रों में काफी नाराजगी है और आंदोलन लगातार जोर पकड़ रहा है।

यह भी पढ़ें…

CJP Protest: ‘हिम्मत है तो मेरी गाड़ी निकालकर दिखाओ’, पुलिस अधिकारी से भिड़े नगीना सांसद

दिल्ली की सड़कों पर ‘चलो संसद’ मार्च
एक तरफ CJP के प्रतिनिधि सरकार के बुलावे पर जेपी नड्डा से मिलने जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की सड़कों पर बड़ी संख्या में छात्र और युवा ‘चलो संसद’ मार्च के लिए जुटे हुए हैं।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नीट परीक्षा से जुड़े विवादों ने लाखों छात्रों के भविष्य को प्रभावित किया है। छात्र परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता, कथित पेपर लीक की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार से कई बार बातचीत की मांग की थी। अब पहली बार केंद्र की ओर से औपचारिक बातचीत का रास्ता खुलता दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें…

CJP Protest: कॉकरोचो’ पर टूट पड़ी दिल्ली पुलिस की लाठी, जंतर-मंतर पर पीटे गए प्रदर्शनकारी

क्या बातचीत से निकलेगा कोई समाधान?
CJP प्रवक्ताओं और जेपी नड्डा के बीच होने वाली मुलाकात को इसलिए भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह नीट विवाद को लेकर सरकार और आंदोलनकारियों के बीच पहली बड़ी सीधी बातचीत हो सकती है।

हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा होगी और सरकार की ओर से क्या आश्वासन दिया जाएगा। माना जा रहा है कि आंदोलनकारी नीट परीक्षा में कथित धांधली, पेपर लीक विवाद और छात्रों की मांगों को प्रमुखता से सामने रख सकते हैं।

अब सभी की नजर इस मुलाकात के नतीजे पर है। क्या सरकार और आंदोलनकारियों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या फिर ‘चलो संसद’ आंदोलन आगे और तेज होगा, यह आने वाले समय में साफ होगा।

यह भी पढ़ें…

भगवान को चढ़ाया प्रसाद भक्त नहीं खा सकते! जानिए ‘अधर पना’ की अनोखी मान्यता

Back to top button