ऐश्वर्या संग तलाक की अफवाहों के बीच अभिषेक बच्चन ने तोड़ी चुप्पी… शादी को लेकर कही ये बात

Abhishek Bachchan First Reaction on Divorce: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय पिछले कुछ समय से तलाक की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। ऐसे में अब एक्टर ने लंबे समय के बाद इस पर रिएक्शन दिया है और उन्होंने कहा कि वो अभी भी शादीशुदा हैं।

Abhishek Divorce With Aishwarya: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन को लेकर इन दिनों अपने रिश्तों को लेकर चर्चा बने हुए हैं. दरअसल पिछले कुछ दिनों से खबरों आ रही हैं कि इस कपल का रिश्ता कुछ नहीं चल रहा है और एक्ट्रेस अपनी बेटी आराध्या के संग अपनी मां के साथ रह रही हैं। वहीं अभिषेक बच्चन इन दिनों पेरिस में है जहां उन्होंने पेरिस ओलंपिक 2024 का भरपूर मजा लिया है। ऐसे में अब एक्टर ने अपने बिखरते रिश्ते पर खुलकर बात की है और उन्होंने अपनी शादी पर क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

डीपफेक विडिओ हुआ था वायरल

अभिषेक बच्चन ने एक पत्रकार की उस पोस्ट को लाइक किया, जिसमें डिवोर्स से जुड़ी बातें लिखी थीं. लेकिन एक डीपफेक वीडियो में अभिषेक भी तलाक को कंफर्म करते नजर आए। अभिषेक बच्चन का यहा डीपफेक वीडियो तेजी से वायरल हो गया था. इस बीच, अभिषेक बच्चन पेरिस पहुंचे और ओलंपिक 2024 को एन्जॉय करते नजर आए. अब उन्होंने चुप्पी तोड़ी है और कहा की वह अब भी शादीशुदा हैं. यानी उनका तलाक नहीं हुआ है।

बॉलीवुड यूके मीडिया को दिए गए इंटरव्यू में अपनी शादी की अंगूठी दिखाते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा, हम अभी भी शादीशुदा हैं. आगे उन्होंने कहा, मुझे उस बारे में कुछ कहना नहीं है. दुख की बात है कि आप सभी ने इस पूरी बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया है. मैं समझता हूं कि आपने ऐसा क्यों किया है. आपको कुछ स्टोरीज देनी पड़ती हैं. कोई बात नहीं, हम सेलिब्रिटी हैं, हमें इसे स्वीकार करना होगा.”

यह भी पढ़ें…

Back to top button