ट्रक से टकराकर बस बनी आग का गोला, 6 लोगो की जिंदा जलकर मौत

आंध्र प्रदेश के बापटला जिले में चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही एक बस और ट्रक की भीषण टक्कर हो गई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। घायलों को इलाज के लिए गुंटूर ले जाया गया। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

आंध्र प्रदेश से एक दर्दनाक हादसे की खबर आरही है। आंध्र प्रदेश में बापटला जिले के ईवुरिपलेम गांव में प्राइवेट ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर के बाद भयानक आग लग जाने से छह लोगों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, चिलकलुरिपेट मंडल में मंगलवार तड़के हुई इस दुर्घटना में 20 अन्य घायल हो गए। चिलकलुरिपेट पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) वर्मा ने मीडिया को बताया कि निजी बस 42 यात्रियों को लेकर चाइनागंजम से हैदराबाद जा रही थी। रात करीब दो बजे टिपर लॉरी से इसकी टक्कर हो गई और देखते ही देखते बस में आग की लपटें उठने लगीं। उन्होंने बताया कि बस चालक, लॉरी चालक और बस में यात्रा कर रहे चार यात्रियों सहित छह लोगों की जलकर मौत हो गई। बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई है।

वोट डालकर लौट रहे थे सभी
बस बापटला जिले के निलायापलेम से हैदराबाद जा रही थी। घटना में झुलसे यात्रियों ने बताया कि वे सोमवार को राज्य विधानसभा और लोकसभा के लिए एक साथ हुए चुनाव में वोट डालने गए थे। वोट डालकर वह बस से हैदराबाद लौट रहे थे। रास्ते में किसी गाड़ी से टक्कर हुई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक दोनों गाड़ियां जलकर राख हो चुकी थीं।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय बस में 42 लोग सवार थे। हाइवे पर हुए इस भीषण हादसे में ट्रक और बस ड्राइवर की मौत हो गई है। बस में सवार चार अन्य लोगों को भी जान गंवानी पड़ी है। एक प्राइवेट बस बापटला जिले के चिन्नागंजम से हैदराबाद जा रही थी।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया, “हमें घटना के बारे में कुछ लोगों के माध्यम से जानकारी मिली। हमने एम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को सतर्क कर दिया है। जब हम मौके पर पहुंचे, तो बस आग की लपटों में घिरी हुई थी। हम समझते हैं कि छह लोगों की मौत हो गई।”

Back to top button