Box Office: पुष्पा 2 के बाद एक और धमाका, ‘गेम चेंजर’ की बम्पर शुरुआत…

Box Office: पुष्पा 2 द रूल के बाद एक और तेलुगु फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा होने जा रहा है। राम चरण स्टारर फिल्म गेम चेंजर ने रिलीज होते ही दुनियाभर के सिनेमाघरों में धमाल मचा दिया है।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर राम चरण (Ram Charan) और कियारा आडवाणी  (Game Changer) जैसे सितारों से सजी फिल्म ‘गेम चेंजर’ को बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत मिली है। तकरीबन 450 करोड़ रुपये की लागत में बनी इस मोस्ट अवेटेड मूवी का ओपनिंग डे कलेक्शन ही 50 करोड़ से ज्यादा रहा है। कार्तिक सुब्बाराज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गेम चेंजर’ ट्रेलर की रिलीज ने दर्शकों का एक्साइटमेंट और कई गुना बढ़ा दिया। एक्शन से भरपूर फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा वर्ल्डवाइड भी खूब कमाई की है।

दुनियाभर में छाई फिल्म

एक्शन से भरपूर राम चरण की गेम चेंजर का पहला दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहा। फिल्म ने 51 करोड़ रुपये से भारत में खाता खोला था। भारत की तरह मूवी ने विदेशों में भी खूब हाहाकार मचाया है। सिनेमाघर गेम चेंजर के दर्शकों से भरे रहे। इसका सबूत फर्स्ट डे का वर्ल्डवाइड कलेक्शन है।

किस वर्जन से कर रही सबसे ज्यादा कमाई

राम चरण की इस फिल्म को कुल 5 भाषाओं में रिलीज किया गया है। फिल्म ने तेलुगू वर्जन से 42 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है और तमिल वर्जन से इसने 2 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई की है। तकरीबन 7 करोड़ रुपये की कमाई फिल्म ने सिर्फ हिंदी वर्जन से कर ली है और कन्नड़ व मलयालम वर्जन से फिल्म ने क्रमशः 10 लाख और 50 लाख रुपये का बिजनेस किया है। स्टार म्यूजिक डायरेक्टर थमन के संगीत से सजी इस फिल्म की वजह से ‘बेबी जॉन’ और ‘पुष्पा 2 द रूल’ को तगड़ी टक्कर मिल सकती है।

Back to top button