
Awarapan 2: बॉलीवुड में कमबैक करेंगे अरिजीत सिंह, आवारापन 2′ के गाने को दी आवाज?
Arijit Singh Awarapan 2 Title Song: हिंदी सिनेमा के सबसे पसंदीदा गायकों में से एक अरिजीत सिंह (Arijit Singh) को लेकर एक बेहद हैरान और रोमांचित कर देने वाली खबर सामने आ रही है। साल 2026 की शुरुआत में ही प्लेबैक सिंगिंग (Playback Singing) से संन्यास की घोषणा कर अपने करोड़ों फैंस का दिल तोड़ने वाले अरिजीत सिंह एक बार फिर अपने सुरों का जादू बिखरने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की मोस्ट अवेटेड कल्ट क्लासिक सीक्वल फिल्म ‘आवारापन 2’ (Awarapan 2) के टाइटल ट्रैक के लिए अरिजीत सिंह ने अपना फैसला बदलते हुए यू-टर्न लिया है।
विशेष भट्ट के आग्रह पर लिया फैसला!
एक रिपोर्ट के अनुसार, ‘विशेष फिल्म्स’ के निर्माता विशेष भट्ट ने अरिजीत सिंह से व्यक्तिगत रूप से खास गुजारिश की थी कि वे फिल्म ‘आवारापन 2’ का टाइटल सॉन्ग ‘ये आवारापन’ (Ye Awarapan) गाएं। विशेष फिल्म्स और अरिजीत सिंह का रिश्ता बेहद पुराना और हिट रहा है। अरिजीत ने अपने करियर की शुरुआत में ‘मर्डर 2’ (Murder 2) का सुपरहिट गाना ‘फिर मोहब्बत’ विशेष फिल्म्स के लिए ही गाया था।
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अरिजीत सिंह की सुरीली और दर्दभरी आवाज से सजा यह टाइटल सॉन्ग 21 जुलाई 2026 को आधिकारिक रूप से रिलीज होने जा रहा है।
जनवरी में किया था संन्यास का ऐलान
गौरतलब है कि अरिजीत सिंह ने 27 जनवरी 2026 को सोशल मीडिया के जरिए प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का अचानक ऐलान कर पूरे संगीत जगत को चौंका दिया था। हालांकि, इस बात को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि होनी बाकी है कि क्या अरिजीत ने संन्यास का फैसला वापस लेकर हाल ही में इस गाने को रिकॉर्ड किया है या फिर यह गाना उनके ब्रेक लेने से पहले ही रिकॉर्ड किया जा चुका था।
ये भी पढ़े- Ramayana के ट्रेलर का पहला रिव्यू, रणबीर कपूर का ‘राम’ और यश का ‘रावण’ रूप अद्भुत
अमाल और रश्मि की जोड़ी का जादू
रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘ये आवारापन’ गाने को संगीतकार अमाल मलिक (Amaal Mallik) ने कंपोज किया है और इसके बेहद भावुक बोल रश्मि विराग (Rashmi Virag) ने लिखे हैं। यह गाना फिल्म के मुख्य किरदार ‘शिवम पंडित’ (इमरान हाशमी) की भावना और उसकी अधूरी प्रेम कहानी के दर्द को बयां करेगा।
ये भी पढ़े- Varanasi First Look: प्रियंका चोपड़ा का खूंखार लुक आउट, ‘मंदाकिनी’ अवतार देख कांपे फैंस!





