
Varanasi First Look: प्रियंका चोपड़ा का खूंखार लुक आउट, ‘मंदाकिनी’ अवतार देख कांपे फैंस!
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म वाराणसी का पहला लुक रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है. राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 7 अप्रैल 2027 को रिलीज होगी.
Varanasi First Look: ‘बाहुबली’ और ‘RRR’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अगली मेगा-बजट फिल्म ‘वाराणसी’ (Varanasi) को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। अब इस फिल्म से एक धमाकेदार अपडेट सामने आई है।
ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के 44वें जन्मदिन के खास मौके पर मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए फिल्म से उनका ऑफिशियल फर्स्ट लुक (First Look) रिलीज कर दिया है। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ‘मंदाकिनी’ (Mandakini) नाम का एक बेहद ताकतवर किरदार निभा रही हैं।
राजामौली ने शेयर किया पोस्टर
एसएस राजामौली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा के दो बेहद शानदार और इंटेंस पोस्टर शेयर किए हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका ऑल-ब्लैक (पूर्णतः काले) गॉथिक और वॉरियर लुक में नजर आ रही हैं। घुंघराले बाल, आंखों में जबरदस्त गुस्सा और बैकग्राउंड में जलती हुई आग उनके किरदार को बेहद रहस्यमयी और खतरनाक बना रही है।
View this post on Instagram
दिखेगी टाइम-ट्रैवल की अनोखी कहानी
‘वाराणसी’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होने वाली है, जिसका अनुमानित बजट 1200 से 1400 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। फिल्म की कहानी केवल एक काल की नहीं है, बल्कि यह प्राचीन सभ्यताओं (512 ईस्वी) से लेकर भविष्य (2027 ईस्वी) और त्रेतायुग तक का सफर तय करेगी। फिल्म की शूटिंग अंटार्कटिका, अफ्रीका और पवित्र शहर वाराणसी जैसे रियल लोकेशन्स पर की गई है।
ये भी पढ़े- Awarapan 2: बदली इमरान हाशमी की किस्मत, ‘आवारापन 2’ के लिए मिले करोड़ों
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट
फिल्म में साउथ सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) मुख्य भूमिका ‘रुद्र’ में हैं (जो कथित तौर पर रामायण युद्ध के एक 20 मिनट के सीक्वेंस में भगवान राम के रूप में भी दिखेंगे)। वहीं मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) फिल्म में मुख्य विलेन ‘कुंभ’ के किरदार में नजर आएंगे। प्रियंका की ‘मंदाकिनी’ इन दोनों किरदारों के बीच की अहम कड़ी होगी।
ये भी पढ़े-Aamir Khan बिश्नोई गैंग के निशाने पर, तीसरी शादी को ‘लव जिहाद’ बताकर दी धमकी





