असम में 2044 लोग गिरफ्तार, बाल विवाह के खिलाफ पुलिस का अभियान

असम में बाल विवाह के खिलाफ जोरदार अभियान चलाया जा रहा है| इसे लेकर राज्य में हड़कंप भी मचा हुआ है| पुलिस बाल विवाह कराने वालों को गिरफ्तार करने में जुटी है| यह एक्शन राज्य के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के आदेश पर हो रहा है| इस अभियान के तहत पूरे राज्य में 4074 मामले दर्ज किए गए  हैं| वहीं 57 काजी और पुजारी समेत कुल 2044 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है|

असम में 2044 लोग गिरफ्तार, बाल विवाह के खिलाफ पुलिस का अभियान

असम पुलिस के महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा के निर्देश पर बाल विवाह करने वाले पतियों के खिलाफ राज्यभर में अभियान चलाया गया| इन अभियानों में 2044 लोग गिरफ्तार किए गए हैं| जबकि 4074 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं| इस मामले में नवनियुक्त असम पुलिस निदेशक जीपी सिंह ने कहा कि 12-13 वर्ष की लड़कियां भी इस आंकड़े में शामिल हैं, जो समय से पहले गर्भवती होकर चिकित्सकीय परेशानी उत्पन्न करती हैं|  उन्होंने कहा कि इस पर हमने सीआईडी से भी संपर्क किया और इस तरह की होने वाली घटनाओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने और दोषियों को दंडित करने की रणनीति बनाई गई है|  

डीजीपी ने बताया कि इस अभियान के शुरू होने के बाद कई लोग अपना घर छोड़कर फरार हो गए हैं| इस वजह से इनकी गिरफ्तारी के लिए कुछ समय और लगेगा| इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है| उन्होंने बताया कि बजाली जिले में 53 मामले दर्ज किए गए और उनमें से 30 को गिरफ्तार किया गया, बाक्सा जिले में 153 मामले दर्ज हैं और 120 गिरफ्तार किए गए| वैसे ही बरपेटा जिले में 81 मामले दर्ज हैं और 114 गिरफ्तार किए गए| विश्वनाथ जिले में 97 मामले दर्ज हैं और 137 गिरफ्तार किए गए| बगाईगांव जिले में 123 मामले दर्ज और 87 गिरफ्तार किए गए| कछार जिले में 50 मामले दर्ज हैं और 72 गिरफ्तार किए गए| चराईदेव जिले में 78 मामले दर्ज हैं और 65 गिरफ्तार किए गए| चिरांग जिले में 54 मामले दर्ज हैं और 40 को गिरफ्तार किया गया| दरंग जिले में 125 मामले दर्ज हैं और 42 को गिरफ्तार किया गया|

इसके बाद धेमाजी जिले में 101 मामले दर्ज हैं और 29 गिरफ्तार किए गए| धुबड़ी जिले में 374 मामले दर्ज हैं और 126 गिरफ्तार किए गए| डिब्रूगढ़ जिले में 83 मामले दर्ज हैं और अब तक सिर्फ छह को गिरफ्तार किया गया है| डिमा हसाउ जिले में 24 मामले दर्ज और 24 गिरफ्तार किए गए| वालपाड़ा जिले में 157 मामले दर्ज हैं और 72 गिरफ्तार किए गए हैं| गोलाघाट जिले में 62 मामले दर्ज हैं और 20 गिरफ्तार किए गए हैं| हैलाकांदी जिले में 109 मामले दर्ज हैं और 76 गिरफ्तार किए गए हैं| होजाई जिले में 255 मामले दर्ज हैं और 96 गिरफ्तार किए गए हैं| हामरेन जिले में 15 मामले दर्ज हैं और 9 गिरफ्तार किए गए हैं| जोरहाट जिले में 25 मामले दर्ज हैं और 8 गिरफ्तार किए गए हैं| कामरूप जिले में 80 मामले दर्ज हैं और 70 गिरफ्तार किए गए हैं| कार्बी अंगलांग जिले में 126 मामले दर्ज हैं और 53 गिरफ्तार किए गए हैं| कोकराझाड़ जिले में 204 मामले दर्ज हैं और 94 गिरफ्तार किए गए हैं| करीमगंज जिले में 92 मामले दर्ज हैं और 79 गिरफ्तार किए गए हैं| लखीमपुर जिले में 33 मामले दर्ज हैं और 22 गिरफ्तार गिरफ्तार किए गए हैं| माजुली जिले में 43 मामले दर्ज और 24 गिरफ्तार हुए हैं| मोरीगांव जिले में 224 मामले दर्ज हैं और 69 गिरफ्तार किए गए हैं| नलबाड़ी जिले में 171 मामले दर्ज हैं और 35 गिरफ्तार हुए हैं| नगांव जिले में 141 मामले दर्ज हैं और 97 लोगों की गिरफ्तारियां हुई है|

Back to top button