Aaj ka Rashifal: इस राशि के प्रेम संबंधों में आएगी मिठास, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope 10 December 2025, Rashifal 10 December 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 10 December 2025, Rashifal 10 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर कल यानी 10 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छी न्यूज लेकर आने वाला है। तो वहीं कुछ के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नीचे विस्तार से जानें कि 10 दिसंबर 2025 का दिन कुल 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है?

राशिफल 10 दिसंबर 2025

मेष राशि- पराक्रम का फल साफ दिखाई देगा और रोज़गार में नई तरक्कियों के रास्ते खुलेंगे। सेहत में सुधार रहेगा और मानसिक ऊर्जा भी बढ़ेगी। प्रेम जीवन में स्थिरता बनी रहेगी और संतान पक्ष से संतोष मिलेगा। परिवार का सहयोग भी बड़े निर्णयों में काम आएगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से व्यावसायिक खुशी मिलने के योग बन रहे हैं।

वृषभ राशि- आर्थिक स्थिति मजबूती की ओर जाएगी और आय में वृद्धि के संकेत हैं। परिवार में कोई नई खुशी या सदस्य आने की संभावना है। सेहत अच्छी रहेगी और प्रेम-संतान का साथ भी सुखद रहेगा। व्यापार वालों के लिए दिन स्थिर और लाभ देने वाला साबित हो सकता है। कार्यों में सहजता बनी रहेगी।

मिथुन राशि- सेहत में पहले से ज्यादा सुधार महसूस होगा। प्रेम-संतान के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। व्यापार में फायदे के अवसर मिलेंगे, साथ ही कुछ अच्छे और समय पर लिए गए निर्णय आगे बड़ी सफलता दिला सकते हैं। आपकी सूझबूझ और निर्णय क्षमता आज काफी मजबूत रहेगी।

कर्क राशि-  जरूरी कामों पर होंगे, लेकिन ध्यान न रखने पर आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। अनावश्यक खर्च आपको कर्ज की स्थिति तक ले जा सकता है, इसलिए थोड़ी सावधानी जरूरी है।  प्रेम-संतान का साथ अच्छा मिलेगा और व्यापार भी सामान्य रूप से चलता रहेगा।

सिंह राशि- यात्रा से शुभ समाचार या लाभ मिल सकता है। समय आपके लिए काफी अनुकूल बन चुका है, जो आपको आगे बढ़ने और नए अवसरों को पकड़ने का मौका देगा। सेहत अच्छी रहेगी, प्रेम-संतान का सहयोग रहेगा और व्यापार में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आज सूर्य देव को जल चढ़ाना आपके लिए विशेष शुभ रहेगा।

कन्या राशि- आपमें ज्ञान को समझने और सीखने की ऊर्जा बढ़ेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके हर काम में मदद करेगा। सेहत, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी मजबूत रहेगी, हालांकि हल्का-सा स्वास्थ्य ध्यान मांग सकता है। किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।

तुला राशि-  प्रोफेशनल सेक्टर में बड़ी सफलता के योग हैं। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो जीत आपके पक्ष में रहने की पूरी संभावना है। आपके अधूरे कार्य पूरे होने लगेंगे। सेहत में सुधार होगा और प्रेम-संतान का सहयोग भी मजबूत रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है।

वृश्चिक राशि- विद्यार्थियों के लिए यह समय बेहद शानदार है। पढ़ाई, लिखाई, क्रिएटिविटी और निर्णय लेने के लिए दिन उत्तम है। लेखक, कवि और रचनात्मक लोग आज अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। सेहत, प्रेम और व्यापार स्थिर और सकारात्मक रहेंगे।

धनु राशि- अब आप पुराने जोखिमों से बाहर आ चुके हैं और नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। सेहत मजबूत रहेगी और परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। प्रेम-संतान का सहयोग आपके मन को शांत और संतुष्ट रखेगा। व्यापार की गति अच्छी और स्थिर रहेगी।

मकर राशि- चोट या किसी अनचाही परेशानी का संकेत मिल रहा है, इसलिए कोई भी जोखिम भरा काम न करें। इसके बावजूद सेहत स्थिर रहेगी और प्रेम-संतान की स्थिति भी बढ़िया रहेगी। व्यापार में सकारात्मकता बनी रहेगी और कार्य सामान्य रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।

कुंभ राशि- आज जीवनसाथी का पूरा सहयोग और स्नेह मिलेगा। रोजगार में तरक्की होगी और नौकरी में आपकी स्थिति और मजबूत होगी। सेहत में सुधार होगा और मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति संतोषजनक रहेगी। व्यापार में लाभ और स्थिरता दोनों मिलेंगे।

मीन राशि- परिवार में किसी शुभ कार्यक्रम का संकेत भी मिल रहा है। हालांकि घर में हल्का-सा विवाद हो सकता है, इसलिए संयम रखें। सेहत में सुधार होगा और प्रेम-संतान का सहयोग भी अच्छा मिलेगा। आज गणेश जी को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

 

Back to top button