
Rashifal 10 September: ये राशि वाले हो जाए सावधान, होंगे प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद
Horoscope 10 September 2025, Rashifal 10 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 09 September 2025, Rashifal 09 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 10 सितंबर के दिन बुधवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा करने का विधान है।
10 सितंबर को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल
मेष राशि
आज के दिन मेष राशि जीवन को खुशहाल बनाने के लिए लव लाइफ में आ रही दिक्कतों को सुझाएं। जहां, रोमांस में कुछ लोग डूबे रहेंगे वहीं, व्यावसायिक सफलता का आभास भी करेंगे। आपके जीवन में छोटी-मोटी आर्थिक परेशानियां भी रहेंगी।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए चिंताग्रस्त रहने वाला है। आपके मन में किसी काम को लेकर दुविधा बनी रहेगी। आज आपको बेवजह का भय सताएगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपको कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोलनी होगी।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आप अपने ससुराल पक्ष की किसी व्यक्ति से मेल मुलाकात करने जा सकते हैं। आपको किसी पारिवारिक मामले को घर से बाहर ले जाने से बचना होगा।
कर्क राशि
धन और वित्त के मामले में बुधवार का दिन अच्छा रहेगा। अपनी एक्सपर्टीज बढ़ाने और कुछ नई स्किल्स सीखने में निवेश करने के लिए यह अच्छा दिन होगा। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की और लाभ देखने को मिल सकता है।
सिंह राशि
आज के दिन हो सकता है कि कुछ लोग अपने लक्ष्य हासिल न कर पाएं। खर्चे बढ़ सकते हैं और आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज काफी मेहनत करनी पड़ेगी। स्ट्रेस से बचने के लिए मेडिटेशन का सहारा ले सकते हैं।
कन्या राशि
आज के दिन व्यापार से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं, कुछ लोगों के रिश्तों में थोड़ी-बहुत नोक-झोक हो सकती है, जिसे बात-चीत कर आसानी से सुलझाया जा सकता है। बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं।
तुला राशि
आज के दिन समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापार में थोड़ी बहुत दिक्कतें आ सकती हैं, जिसे आप अपनी सूझबूझ के साथ आसानी से हल कर लेंगे। कारोबार में उन्नति के योग बन रहे हैं। सेहत भी अच्छी नजर आ रही है।
वृश्चिक राशि
आपका पार्टनर आपके लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकता है। व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई अच्छी डील भी मिल सकती है। वहीं, ऑफिस में पॉलिटिक्स से दूर रहना आपके लिए बेहतर रहेगा।
धनु राशि
आज के दिन अपनी वाणी को मधुर रखें। पितरों को खुश करने के लिए किसी जरूरतमंद की सहायता करें। आपके सिनीयर्स आप पर बिना किसी वजह के प्रेशर डाल सकते हैं और कार्य संतुष्टि में कमी हो सकती है।
मकर राशि
आज के दिन सालों से रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। काम के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। शादी तय करने के लिए आज का दिन अच्छा माना जा रहा है और जो लोग रिश्ते को लेकर गंभीर हैं वे उचित निर्णय ले सकते हैं।
कुंभ राशि
आज के दिन आपकी अर्थिक स्थिति दमदार रहने वाली है। पार्टनर पर इल्जाम लगाने से बचें क्योंकि इससे मनमुटाव की स्थिति पैदा हो सकती है। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही मतभेदों को बैठकर बातचीत कर सुलझाएं।
मीन राशि
आज के दिन लव लाइफ में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा। दोनों एक-दूसरे के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में अपनी प्रोडक्टिविटी बढ़ाने के लिए चुनौतियों का बखूबी सामना करें। आज के दिन आपकी सेहत ठीक रहेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





