
Aaj ka Rashifal: देवी लक्ष्मी की कृपा से ये राशियां रहेंगी भाग्यशाली, पढे दैनिक राशिफल
Horoscope 12 December 2025, Rashifal 12 December 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 12 December 2025, Rashifal 12 December 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर कल यानी 12 दिसंबर का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छी न्यूज लेकर आने वाला है। तो वहीं कुछ के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। नीचे विस्तार से जानें कि 12 दिसंबर 2025 का दिन कुल 12 राशियों के लिए कैसा जाने वाला है?
राशिफल 12 दिसंबर 2025
मेष राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी. किसी नए कार्य की शुरुआत न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है. नौकरी और व्यवसाय दोनों में दिक्कतें सम्भव हैं. परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं.
वृषभ राशि
आज अत्यधिक परिश्रम वाला दिन है. ज्यादा काम की वजह से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है. व्यापार में साझेदारों से सतर्क रहें, धोखे की संभावना है. वाणी पर संयम रखें और पारिवारिक संबंधों को मधुर रखने का प्रयास करें.
मिथुन राशि
आज दिन सामान्य रहेगा. किसी परिजन को लेकर चिंता बनी रह सकती है. अत्यधिक कार्य के कारण मानसिक तनाव संभव है. व्यापार में हानि की आशंका है, कोई नया कार्य न शुरू करें. दांपत्य जीवन में मतभेद बढ़ सकते हैं.
कर्क राशि
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा. किसी खास कार्य हेतु यात्रा सफल रहेगी. कोर्ट-कचहरी में विजय मिल सकती है. व्यापार में आय के नए स्रोत बनेंगे. परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा.
सिंह राशि
आज कुछ परेशानियां घेर सकती हैं. मानसिक तनाव और थकावट महसूस होगी. व्यवसाय में अपनों से धोखा मिल सकता है. किसी अनजान व्यक्ति को धन न दें. परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद संभव है, वाहन चलाते समय सावधान रहें.
कन्या राशि
आज आपका दिन सफल रहेगा. नौकरी के प्रयास सफल होंगे. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, पर माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सहायता मिलेगी. परिवार में पुराना विवाद समाप्त होगा.
तुला राशि
आज महत्वपूर्ण कार्य रुक सकते हैं, जिससे मानसिक तनाव होगा. आर्थिक तंगी के कारण किसी से मदद लेनी पड़ सकती है. व्यवसाय में गिरावट महसूस होगी.
वृश्चिक राशि
भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे थकावट होगी. मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आर्थिक लाभ दे सकती है. बड़ा निवेश न करें. परिवार में उलझन बढ़ सकती है.
धनु राशि
आज स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं. व्यापार में नुकसान की आशंका है. नया कार्य शुरू न करें. परिवार में संपत्ति विवाद हो सकता है. वाहन सावधानी से चलाएं.
मकर राशि
दिन सामान्य रहेगा. स्वास्थ्य में सुधार होगा. व्यापार में नुकसान संभव है. नया वाहन या नया काम आज न शुरू करें. परिवार में वाद-विवाद से बचें.
कुंभ राशि
आज दिन अच्छा रहेगा, लेकिन हल्की स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है. जोखिम भरे कार्य और बड़े निवेश से बचें. किसी को धन उधार न दें. वाहन सावधानी से चलाएं.
मीन राशि
वाहन सावधानी से चलाएं, दुर्घटना की आशंका है. स्वास्थ्य में गिरावट संभव है. व्यापार में शत्रु नुकसान पहुंचा सकते हैं. आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है. नौकरी में परिवर्तन न करें. परिवार में सहयोग मिलेगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। livenewindia किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।





