
Aaj ka Rashifal: इन राशियों के नौकरी में प्रमोशन केचांस, लव लाइफ में रोमांस
Horoscope 12 November 2025, Rashifal 12 November 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 12 November 2025, Rashifal 12 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। जानें 12 नवंबर 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशियों के लोग रहें सतर्क-
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि– काम में नई ऊर्जा महसूस होगी और जो काम पहले रुक गए थे, अब पूरे होते दिखेंगे। ऑफिस में या बिज़नेस में आपकी मेहनत की तारीफ हो सकती है। किसी पुराने दोस्त से बात होकर मूड भी अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल ठीक रहेगा, बस खर्च थोड़ा ज्यादा हो सकता है।
वृषभ राशि- आज दिन आपके लिए भाग्यशाली रह सकता है। जो काम लंबे समय से अधूरे थे, उनमें प्रगति होगी। नौकरी करने वालों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है और व्यापारी वर्ग को नए सौदे मिल सकते हैं। घर में सबके साथ तालमेल अच्छा रहेगा, जिससे मन खुश रहेगा। आर्थिक स्थिति भी ठीक बनी रहेगी।
मिथुन राशि- मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं, जिससे ध्यान बंट सकता है। काम में छोटी-मोटी रुकावटें आ सकती हैं, लेकिन हिम्मत रखेंगे तो सब संभल जाएगा। किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है। शाम तक मूड बेहतर रहेगा।
कर्क राशि- कुछ बातें मन को परेशान कर सकती हैं या किसी बात पर ज़रूरत से ज़्यादा सोच सकते हैं। काम में देरी हो सकती है, लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें ठीक होंगी। परिवार में कोई छोटा-सा मतभेद भी सुलझ सकता है। मन को शांत रखेंगे तो दिन संभल जाएगा।
सिंह राशि- कामकाज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और आसपास के लोग भी आपकी बातों को गंभीरता से लेंगे। कोई नया काम शुरू करने का विचार बन सकता है। किसी सीनियर या बड़े व्यक्ति से मदद भी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में भी माहौल अच्छा रहेगा।
तुला राशि- आज दिन की शुरुआत थोड़ी व्यस्त रहेगी, लेकिन दोपहर तक हालात सुधर जाएंगे। कामकाज में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और किसी रिश्तेदार से बातचीत से मन खुश होगा। शाम को थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।
वृश्चिक राशि- कामकाज में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है और लोग आपकी मेहनत को पहचानेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा और किसी रिश्तेदार से बातचीत से मन खुश होगा। शाम को थोड़ा समय खुद के लिए निकालें।
धनु राशि- दिल की बातें ज़्यादा महसूस होंगी और किसी पुराने रिश्ते की याद आ सकती है। काम में सुधार दिखेगा, और किसी योजना में सफलता मिलने के योग हैं। दिन भर मन कई बातों में उलझा रह सकता है, लेकिन शाम तक राहत मिलेगी। परिवार से प्यार और अपनापन मिलेगा।
मकर राशि- भाग्य का साथ मिलेगा। जिन कामों में रुकावटें आ रही थीं, वे आज तेजी से पूरे हो सकते हैं। पैसा और सम्मान दोनों बढ़ सकते हैं। घर में खुशी का माहौल रहेगा। कोई मनपसंद वस्तु मिलने या खरीदने का योग है। दिन के अंत में मन बहुत सुकून में रहेगा।
कुंभ राशि- आज दिन शांत और संतुलित रहेगा। कामकाज में स्थिरता आएगी और कुछ पुराने फैसले अब सही साबित होंगे। परिवार के लोगों का साथ मिलेगा और कोई पुराना तनाव खत्म हो सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी और मन में संतोष रहेगा।
कन्या राशि- सुबह के समय कुछ सुस्ती या आलस्य महसूस हो सकता है। काम में पूरा ध्यान देने की ज़रूरत होगी, वरना छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। परिवार में किसी से हल्की-फुल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन बात जल्दी सुलझ जाएगी। शाम के बाद मूड बेहतर रहेगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन खुशखबरी वाला रह सकता है। किसी अच्छी सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। काम में भी सहयोग मिलेगा और कोई नया अवसर हाथ लग सकता है। दोस्तों या भाई-बहनों से मिलना-जुलना हो सकता है। दिन व्यस्त रहेगा लेकिन मन में खुशी बनी रहेगी।
मीन राशि- का दिन थोड़ा भावनात्मक रहेगा। कभी खुशी, कभी उलझन वाला मूड बना रह सकता है। धन लाभ की संभावना है लेकिन खर्च भी उतना ही रहेगा। ऑफिस या कारोबार में प्रतियोगिता बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





