Aaj ka Rashifal: धनतेरस का दिन इन राशियों को बनाएगा धनवान, मिलेंगे शुभ फल

Horoscope 18 October 2025, Rashifal 18 October 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope18 October 2025, Rashifal 18 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 18 अक्टूबर 2025 को धनतेरस है और ये का पर्व रोशनी व खुशियों का त्योहार है। इस दिन ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति कुछ राशियों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकती है।

मेष राशि- आज आपको ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती है। कोई नई स्किल सीखने का मौका मिल सकता है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी होगी। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप से मुनाफा होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

वृषभ राशि- आज आपको अपने खान-पान का ध्यान रखना चाहिए, वरना इसका प्रभाव सेहत पर पड़ेगा। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आत्मविश्वास पहले से ज्यादा होगा। हालांकि आज आप छोटी-छोटी चीजों पर खर्च कर सकते हैं। रोमांस के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

मिथुन राशि- आज आपकी एनर्जी ज्यादा रहेगी, जिससे आप जरूरी कामों को निपटाने में सफल रहेंगे। आपका धन बेकार की चीजों पर खर्च हो सकता है, जिससे मानसिक तनाव हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। सिंगल जातकों के लिए योग्य विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ एक शानदार दिन बिताएंगे।

कर्क राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होगा। धन के बचाने में सफल रहेंगे। आज किसी भाई-बहन की मदद करने की जरूरत पड़ सकती है। दूसरों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। आज आपको लवर का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

सिंह राशि- आज आपका कोई सपना हकीकत में बदल सकता है। अपने उत्साह पर काबू रखें। धन की स्थिति में सुधार होगा। यात्रा से रोमांटिक रिलेशनशिप को बढ़ावा मिलेगा। नए प्रोजेक्ट या किसी महत्वपूर्ण काम को करने के लिए दिन अनुकूल रहने वाला है। आज जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति बन सकती है।

कन्या राशि- आज आपकी लाइफस्टाइल में बदलाव करने से सेहत अच्छी हो सकती है। आज आपको अपने पैसों को संभालकर रखने में परेशानी हो सकती है। बेकार की चीजों पर खर्च करने से बचें, वरना परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

तुला राशि- आज आपको अपने धैर्य पर काबू रखना चाहिए। आज किसी करीबी दोस्त की मदद से कुछ करोबारियों को धन लाभ होने की संभावना है। प्यार और रोमांस आपको ख़ुशमिजाज रखेंगे। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपका कोई पुराना दोस्त आपके जीवनसाथी के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकता है।

वृश्चिक राशि– आज आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। परिवार में किसी बाहरी व्यक्ति का दखल रिश्तों में परेशानी ला सकता है। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। यात्रा से लाभ के संकेत हैं। कारोबारियों को आज मुनाफा होगा, जिससे व्यापार विस्तार करने में आसानी होगी।

धनु राशि- आज आप जीवनसाथी के चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकते हैं। आज आप अच्छा पैसा कमाएंगे- लेकिन इसे अपने हाथों से फिसलने नहीं दें। आज रोमांस की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर चर्चा कर सकते हैं। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी।

मकर राशि- आज सिंगल जातकों की लाइफ में कोई खास व्यक्ति आ सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आप अपने वर्कप्लेस पर एनर्जेटिक बने रह सकते हैं। आज आप पार्टनर के किसी राज को जानकार परेशान हो सकते हैं। धन की स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशि- आज आपको जीवनसाथी की सेहत पर नजर रखने की जरूरत है। अप्रत्याशित मुनाफे के जरिए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपकी फिजूलखर्ची घर में तनाव पैदा कर सकती है। आप एक्स्ट्रा कामों को निपटाने के लिए आज का दिन चुन सकते हैं। काम में आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मीन राशि- आज आपको कई स्रोतों से धन लाभ होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। अपने काम और प्राथमिकताओं पर फोकस करें। आज जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।  नौकरी पेशा करने वालों को ग्रोथ के अवसर मिल सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Back to top button