Aaj Ka Rashifal: सूर्य ग्रहण का योग, सभी राशियों को रहना होगा संभल कर

Horoscope 21 September 2025, Rashifal 21 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 21 September 2025, Rashifal 21 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 21 सितंबर के दिन रविवार है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। रविवार के दिन भगवान सूर्य की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य देव की पूजा करने से जीवन में मान-सम्मान बना रहता है। आज अमावस्या के साथ कुछ ग्रहों का ग्रहण से प्रभावित होना दे सकता है ,

आइए जानते हैं, 21 सितंबर को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि- आज आपको अपनी फीलिंग्स को कंट्रोल में रखने की जरूरत है। खर्च के कारण मन परेशान हो सकता है। आर्थिक स्थिति उतार-चढ़ाव भरी रहेगी। लव लाइफ में अच्छा समय देखने को मिलेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर में उन्नति मिल सकती है।

वृषभ राशि- रिश्तों को लेकर आपको आज के दिन बहुत ही सोच-समझकर आगे बढ़ना होगा। एक दूसरे के रिश्तों में आज के दिन मिठास आएगी।आज आप अपने रिश्ते में बहुत रोमांटिक और भावुक रहेंगे। पार्टनर के साथ समय बिताने से आपके संबंधों में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि- आज का दिन उपहार लेने और उपहार देने का समय है। साथी संग किसी रोमांटिक जगहों पर यात्रा करने का अवसर मिल सकता है। आपके रिश्तों में मजबूती आएगी।

कर्क राशि– आज कर्क राशि वालों को नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिवार से दूर किसी जगह की यात्रा करनी पड़ सकती है। व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह राशि- आज आपको बच्चों की सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अपना आर्थिक पक्ष मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। पारिवारिक तनाव आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। एनर्जी में वृद्धि होगी और आत्मविश्वास बढ़ेगा।

कन्या राशि– आज दोस्तों की मदद से कारोबार में वृद्धि हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य का साथ मिलने से आर्थिक स्थिरता प्राप्त होगी। आज कोई सपना पूरा करने में सफल हो सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपको खुश करने की भरपूर कोशिश करेगा। व्यापार में विस्तार के योग हैं।

तुला राशि– आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है। दोस्तों के साथ एक अच्छी शाम बिताएंगे। आपको पैसों की अहमियत का पता चलेगा और आप पैसों की बचत करने पर जोर देंगे। आपका पार्टनर सहयोगी और मददगार रहेगा। जीवनसाथी की मदद से किसी महत्वपूर्ण काम में सफलता मिल सकती है।

वृश्चिक राशि- आज आप अपने नजरिए से आसपास के लोगों को प्रभावित करेंगे। आज दूसरों की बातों में आकर निवेश करने से आर्थिक नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्यों को समय न देना और बेकार की बातों में अपना समय गुजारना आज आपके लिए खतरनाक हो सकता है।

धनु राशि– आज आपको बेवजह मानसिक तनाव नहीं लेना चाहिए। भाई-बहन का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन के लिए यह समय अच्छा रहने वाला है। किसी करीबी व्यक्ति से आपको सरप्राइज मिल सकता है।

मकर राशि- आज आपकी एनर्जी में वृद्धि होगी, जिसका प्रयोग आप महत्वपूर्ण कार्यों को पूरा करने में लगाएंगे। आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। जीवनसाथी की जरूरतें आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप करने के मौके मिलेंगे।

कुंभ राशि- आज आपका आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। लेकिन धन की स्थिति को लेकर मन परेशान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के मौके मिल सकते हैं। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। आय में वृद्धि होगी। लव लाइफ बढ़िया रहेगी। बेवजह गुस्से से बचें।

मीन राशि- आज मीन राशि वालों का मन परेशान हो सकता है। धैर्य के काम लें। क्रोध से बचें। माता की सेहत का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। निवेश के अच्छे अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारियों को धन जुटाने में सफलता मिलेगी।

 

 

Back to top button