
Rashifal 22 July: मंगलवार को बजरंगबली चमकाएंगे किस्मत, पढ़े आज का राशिफल
22 July 2025 Rashifal: ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 22 जुलाई 2025 का राशिफल।
22 July 2025 Rashifal: आज का राशिफल कहता है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशि को सावधान रहने की जरूरत है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 22 जुलाई का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
जानें, 22 जुलाई को मेष राशि से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा, पढें राशिफल…
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए कुछ नए संपर्कों से लाभ लेकर आएगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप कहीं वेकेशन पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं, लेकिन आप किसी को धन उधार देने से बचें।
वृषभ (Taurus)
आज का दिन आपके लिए किसी निवेश को करने के लिए रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी को लेकर यदि कोई काम अटका हुआ था, तो वह भी शुरू हो सकता है। आपको कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।
मिथुन (Gemini)
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को भी आसानी से हल कर सकेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
कर्क (Cancer)
आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान-सम्मान दिलवाएगी। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आप अपनी पारिवारिक समस्याओं को भी आसानी से हल कर सकेंगे। एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां भरपूर रहेगी। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। तकनीकी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
कन्या (Virgo)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने ज्ञान को बढ़ाने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सामंजस्यता बनी रहेगी।
तुला (Libra)
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है, जिनसे आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। माताजी का कोई पुराना रोग उभरने से आप परेशान रहेंगे।
वृश्चिक (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। यदि आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की पूरी संभावना है। दान-धर्म के कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी
धनु (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने करियर में सुधार लाने की कोशिश करेंगे। आप किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य व संयम बनाए रखना होगा।
मकर (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। आप इधर-उधर बैठकर खाली समय व्यतीत ना करें। काम को लेकर आप पिताजी से कोई सलाह ले सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius)
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे। आप अपने कीमती सामानों का पूरा ध्यान दें, क्योंकि उनके चोरी होने का भय बना हुआ है।
मीन (Pisces)
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका परिवार के सदस्यों में समानता बनाकर चलेंगे और अपनी सुख-सुविधाओं की चीजों पर भी अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे। आपके धन प्राप्ति के मार्ग खुलेंगे। भाइयों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।





