Aaj Ka Rashifal: इन राशि वालों के लिए दिन बेहद खास, मिल सकता है धन लाभ

Horoscope 29 September 2025, Rashifal 29 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 29 September 2025, Rashifal 29 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आज आश्विन शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज शाम 4 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का सातवां दिन है। आज देर रात 1 बजे तक सौभाग्य योग रहेगा साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार करके कल सुबह 6 बजकर 18 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

 

मेष राशि – नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जिससे आपकी तारीफ होगी और दूसरे भी आपसे कुछ सीखना चाहेंगे।

वृष राशि- आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। इस राशि के टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है।

मिथुन राशि- दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा

आज का दिन खुशियां देने वाला साबित होगा। आज इस राशि के छात्र अपनी पढाई का शेड्यूल बदलेंगे, जिससे पढ़ने में मन लगा रहेगा। आज दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, संतान पक्ष से आज आपको खुशखबरी मिलेगी।

कर्क राशि- पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी

आज आपका दिन मिला – जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। आज छात्रों को पढ़ाई में और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, जिसका आपको अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा।

सिंह राशि- रिश्तों में मजबूती आयेगी

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आज आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। इस राशि के वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही आपके नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी।

कन्या राशि- आज बड़ी डील फ़ाइनल हो सकती है

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज ऑफिस में हर व्यक्ति आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। साथ ही अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।

तुला राशि- कहीं पैसा निवेश करना चाहते है तो दिन अच्छा है

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ सकता है। आज आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते है तो दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि- स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। तथा विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएंगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे।

धनु राशि- आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। इस राशि के दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा।

मकर राशि- जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा लेकिन आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे।

कुंभ राशि- सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। साथ ही आपको जीवनसाथी से अच्छी खबर मिलेगी। इस राशि के वेब डिजाइनिग में कार्यरत व्यक्तितों को बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा, जिससे करियर में तरक्की होगी।

मीन राशि- आज शुभ समाचार मिलेगा

आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज शाम को आप परिवार के साथ मिलकर अच्छा समय बितायेंगे। साथ ही व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। आज सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा।

 

Back to top button