
Rashifal: इन राशियों को मिलेगी बड़ी खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल
Horoscope 03 October 2025, Rashifal 03 October 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 03 October 2025, Rashifal 03 October 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 3 अक्टूबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा।
पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। आप किसी के कहने में आकर किसी भी वजह के काम में ना पड़ें।
वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए अच्छा रहेगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। यदि आपको कोई परिवार में कोई कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।
मिथुन राशि–आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपको अपने खर्चो को थोड़ा कंट्रोल करने की आवश्यकता है। परिवार में कोई सदस्य यदि आपसे कोई सलाह मांगे, तो आपको उनकी बातों पर ध्यान देना होगा। माताजी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए निवेश संबंधी मामलों में अच्छा रहने वाला है, लेकिन आपको कोई हानि होने की संभावना है, इसलिए आप अपनी योजनाओं पर पूरा ध्यान लगाएं। आपको अपने व्यवसाय पर पूरा ध्यान देना होगा।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी दूसरे के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं और आपका धन यदि डूबा हुआ था, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको कोई आंखों से संबंधित समस्या हो सकती है। आपको घर परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है। आपकी कोई छुपा हुआ राज परिवार के सदस्यों के सामने आ सकता है, जो आपकी टेशनों को बढ़ाएगा और लड़ाई-झगड़े भी बढ़ेंगे।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में कमजोर रहेगा। उतार-चढ़ाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप किसी नए घर का काम शुरू कर सकते हैं। यदि आप किसी यात्रा पर जाएंगे, तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने व चोरी होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि- आज आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा, तो आप कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामले में आप अपने आंख और कान खुले रखें और किसी से बेवजह वाद विवाद में ना पड़ें। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां लेकर आएगा। आपको कामों में विघ्न आते रहेंगे। आपका बॉस से भी आपकी कहासुनी हो सकती है, जिससे आपके प्रमोशन पर रोक लग सकती है। संतान अच्छा करने की पूरी कोशिश करेगी। आपको उनके मन में चल रही समस्याओं को दूर करने की आवश्यकता है।
मकर राशि- आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। व्यापार में भी आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आपको कोई प्रिय वस्तु उपहार स्वरूप प्राप्त हो सकती है, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि- आज के दिन नौकरी में कार्यरत लोगों को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप किसी विरोधी के बातों में ना आएं। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को थोड़ा सोच समझकर निवेश करने की आवश्यकता है। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगे, उस पर आप खरे उतरेंगे।
मीन राशि- आज के दिन आपकी बारी खुद को परखने की है न कि किसी रिश्ते के पीछे भागने की। उन भावनाओं और विचारों से जुड़ने के लिए समय निकालें, जो सबसे अधिक मायने रखते हैं। ऐसी गतिविधियों में इनवॉल्व रहें, जो आपको खुशी और संतुष्टि प्रदान करें।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





