
Aaj Ka Rashifal: महीने के आखिरी दिन इन राशि वालों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें आज राशिफल
Aaj Ka Rashifal 31 May 2026: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 31 मई का दिन कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य रहेगा।
Aaj ka Rashifal 31 May 2026 Ka Rashifal: आज (अधिक) ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और रविवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर तक रहेगी। आज स्नान दान की पूर्णिमा है । आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 12 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा।
आइए जानते हैं कैसा रहेगा आपके लिए 30 मई 2026 का दिन
मेष राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं, बच कर पार करें। वाहन धीरे चलाएं और स्वास्थ्य पर पूरी तरीके से ध्यान रखिए। प्रेम की स्थिति आपकी अच्छी है। किसी भी तरीके का कोई रिस्क वाली बात नहीं दिखाई पड़ती है। यह प्रेम आपको आपकी ग्रोथ में साथ देगा और पराक्रमी बनाएगा। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। जैसे चल रहा है, वैसे चलने दीजिएगा। सूर्य को जल देना शुभ होगा।
वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात और सुखद मुलाकात होगी। संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी यह शुभ समय है। तांबे की वस्तु दान करना शुभ होगा।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य के मामले में बहुत अच्छी है। शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा आपका। प्रेमालाप होगा। प्रेम के साथ रहेंगे, संतान के साथ रहेंगे। जीवन साथी की भी स्थिति अच्छी है। हर दृष्टिकोण से यह बहुत अच्छा समय है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि-स्वास्थ्य की स्थिति काफी अच्छी है, थोड़ा ऊर्जा का स्तर घटा रहेगा। प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी है। एक, पहले से काफी बेहतर अनुभव कर रहे हैं और प्रेम के साथ आप कुछ भी प्लान कर रहे हैं, एक-दूसरे से चीजें मैच कर रही हैं। जो चीजें गड़बड़ थीं, वो सुधर रही हैं, अच्छी स्थिति है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये बहुत अच्छा समय है। अभी निवेश करने लायक समय नहीं कहा जाएगा।
सिंह राशि- इस समय आर्थिक स्थिति आपकी बड़ी मजबूत होती हुई दिखाई पड़ रही है और व्यवसायिक बुद्धि आपकी बहुत अच्छी हो चुकी है। निवेश के लिए ये अच्छा समय है। प्रेम के लिए भी ये बहुत अच्छा समय है और संतान की स्थिति भी बहुत अच्छी है। बस जो लोग मैरिड हैं, उनकी लाइफ थोड़ी सी प्रॉब्लमैटिक दिख रही है। अगर आप सिंगल हैं, तो नए प्रेम का आगमन दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
कन्या राशि-स्वास्थ्य बहुत अच्छा हो चुका है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ये बहुत, बहुत अच्छा समय कहा जाएगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा, नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है और व्यापार जो आप कर रहे हैं, उस व्यापार में नित्य नए पॉजिटिव स्थिति आ रही है। व्यवसायिक स्थिति आपकी सुदृढ़ होती जा रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक है और जीवनसाथी के साथ भी थोड़ी अनबन की स्थिति हो सकती है। बाकी सारी स्थिति ठीक है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
तुला राशि-धनदायक समय है। निवेश अभी मत करिएगा। जो रुपए-पैसे आ रहे हैं, उसको संचित रखिए, बाद में इसको यूटिलाइज करिएगा निवेश करके और रुपए-पैसे किसी को दीजिए भी मत, फंसेगा। प्रेम की स्थिति और संतान की स्थिति थोड़ी ड्राई है। प्रेम की स्थिति में अपोजिशन हो रहा है। जीवन साथी के साथ थोड़ा सा ड्राइनेस चल रहा है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि-सौम्यता बढ़ रही है, आकर्षण के केंद्र बन रहे हैं। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। जीवन साथी के साथ थोड़ी अनबन की स्थिति है, सरकारी तंत्र से आप जुड़ रहे हैं लेकिन सारी विपरीत परिस्थितियों में सौम्यता बना हुआ है। निवेश करने के लिए ये उचित समय होगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा लेकिन बहुत अच्छा नहीं है, जैसा सोच रहे हैं। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।
धनु राशि-सिर दर्द, नेत्र पीड़ा, खर्च की अधिकता, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। निवेश करने के लिए उचित समय नहीं है। थोड़ा सा ध्यान रखिएगा। जीवन साथी के साथ बहुत अच्छी स्थिति बनी रहेगी। प्रेमालाप के लिए यह बहुत अच्छा समय नहीं है। प्रेम में थोड़ी सी खटपट रहेगी। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।
मकर राशि-आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोत से भी पैसे आएंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुपए पैसे कहीं लगा सकते हैं, अच्छा समय है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। अपोजिशन का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि-व्यापार के लिए अच्छा समय है। कोर्ट, कचहरी के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति अच्छी होगी। एक सूझबूझ से काम लेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में थोड़े ऑप्शंस आएंगे। निर्णय लेने की बड़ी अच्छी स्थिति नहीं रहेगी, कन्फ्यूजन बना रहेगा। बाकी सारी स्थिति आपकी अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
मीन राशि-भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा बनेंगे। प्रेम के प्रति भाग्यवर्धक समय कहा जाएगा। संतान आज्ञा का पालन करेगा। शुभ समय है, पहले से बेहतर समय है। लाल वस्तु पास रखना शुभ होगा।





