04 July 2025 Rashifal: इन राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, पढ़े 4 जुलाई का राशिफल

04 July 2025 Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। जानें 04 जुलाई 2025 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किसी होगा नुकसान।

04 July 2025 Rashifal: आज का राशिफल कहता है कि आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशि को सावधान रहने की जरूरत है। शुक्रवार 4 जुलाई को स्‍वाति नक्षत्र में पूरे दिन रवि योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में मां लक्ष्‍मी की विशेष कृपा से मिथुन और कन्‍या सहित 5 राशियों को बड़ा आर्थिक लाभ होने की उम्‍मीद है। इन राशियों को कारोबार में बड़ी सफलता मिल सकती है और धन के मामले में अच्‍छी कमाई होगी। आपका दिन खुशी में बीतेगा।

Rashifal 04  July 2025, राशिफल 04  जुलाई 2025

 

मेष राशि- आज आपकी सेहत में सुधार होने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से आपका दिन भाग्यशाली रहने वाला है। आपके पास एक्स्ट्रा एनर्जी होगी जो आपको अपने कार्यों में सफलता पाने में मदद करेगी। आज रिश्तों में सुधार होगा।

वृषभ राशि- आज आपको नकारात्मक लोगों की संगति से दूर रहने की जरूरत है। अपनों का साथ मिलेगा। आज का दिन आपको नए दोस्त बनाने में मदद करेगा। प्रेमी-प्रेमिका के मामले में आपको गलत समझे जाने की संभावना है।

मिथुन राशि– आज आपको बच्चों के साथ समय बिताना एक नया अनुभव प्रदान करेगा। घर के बड़े-बुजुर्ग से धन लाभ की संभावना है। प्यार में आप लकी रहने वाले हैं। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

कर्क राशि- आज आपको अपना आपा नहीं खोना चाहिए। आर्थिक रूप से सतर्क रहने की जरूरत है, वरना नुकसान हो सकता है। परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आज अपने प्रिय की भावनाओं को समझें। कार्यस्थल पर एक अच्छा दिन बिताएंगे।

सिंह राशि- आज बहुत ज्यादा चिंता और तनाव आपकी सेहत खराब कर सकता है। आप आपको निराशा से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य की बात के कारण मूड खराब हो सकता है।

कन्या राशि- मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए आज दिन की शुरुआत योग या ध्यान से करें। खर्चों पर रोक लगाएं। शाम के लिए कुछ रोमांचक योजना बनाएंगे। यात्रा रोमांटिक संबंध को बढ़ावा देगी।

तुला राशि- आज आपको आर्थिक रूप से कुछ फायदा हो सकता है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। रोमांटिक जीवन शानदार रहने वाला है। व्यवसाय में धोखाधड़ी से बचने के लिए निगरानी रखें।

वृश्चिक राशि- आज आपको तनाव से मुक्ति दिलाने वाली एक्टिविटी में शामिल होना चाहिए। आज आप अपने कारोबार को मजबूत करने के लिए कुछ अहम फैसले ले सकते हैं, जिसमें आपका कोई करीबी आर्थिक मदद कर सकता है।

धनु राशि- आज आपको अपने ऑफिस से जल्दी निकलकर अपने जीवनसाथी के साथ समय बिताने की कोशिश करनी चाहिए। धन लाभ होने की संभावना है। आज आपको दोस्तों का साथ मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है।

मकर राशि- बेकार की चिंता से बचें। आज आपके लिए धन संबंधी समस्याओं का सामना करना संभव है, लेकिन अपनी समझ और बुद्धिमत्ता से आप नुकसान को लाभ में बदल सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यापारिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

कुंभ राशि- उन लोगों से बातचीत करने के लिए अच्छा दिन है, जिनसे आपकी मुलाकात कम ही होती है। अपने प्रिय व्यक्ति के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए। व्यापारिक रूप से स्थिति नजर आ रही है।

मीन राशि- वित्तीय स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आप लंबे समय से अटके हुए पेमेंट का भुगतान भी कर सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सानिध्य मिलेगा। आर्थिक रूप से सितारों का साथ मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

 

Back to top button