Aaj ka Rashifal: इन राशियों को मिलेगा लाभ, पूरे होंगे सपने

Horoscope 09 November 2025, Rashifal 09 November 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 09 November 2025, Rashifal 09 November 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार 9 नवंबर का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है तो कुछ राशि वालों के लिए सामान्य परिणाम लेकर आएगा। जानें 9 नवंबर 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों की बढ़ सकती है परेशानी।

पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि- कामकाज में मेहनत रंग लाएगी। ऑफिस में आपकी बातों को लोग गंभीरता से लेंगे। कोई पुराना अधूरा काम पूरा हो सकता है। घर में किसी से प्यारभरी बातचीत होगी जिससे मन खुश रहेगा। पैसों को लेकर संभलकर चलें और खर्च सोच-समझकर करें। शाम को टहलना या हल्की सैर आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

वृषभ राशि- रिश्तों में मिठास आएगी- खासकर किसी पुराने साथी से मुलाकात या मैसेज मिल सकता है। आज अपनी सेहत पर थोड़ा ध्यान दें, ज्यादा तला-भुना खाने से परहेज करें। अगर किसी से मनमुटाव चल रहा है तो आज उसे सुलझाने का मौका अच्छा है। दोपहर के बाद कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

मिथुन राशि- किसी नए प्रोजेक्ट या काम की शुरुआत के लिए दिन बढ़िया है। नौकरी वाले लोगों को आज किसी सीनियर से तारीफ मिल सकती है। प्यार में किसी छोटी बात को लेकर गलतफहमी न पालें। बात करने से सब कुछ ठीक हो जाएगा। शाम को परिवार के साथ बैठना अच्छा महसूस कराएगा।

कर्क राशि-  काम में थोड़ा दबाव रहेगा लेकिन आप संभाल लेंगे। पैसों के मामले में आज सोच-समझकर कदम बढ़ाएं। किसी दोस्त से मुलाकात या फोन कॉल आपके चेहरे पर मुस्कान लाएगी। शाम के समय मन को शांत रखने के लिए थोड़ी देर ध्यान या भजन करना अच्छा रहेगा।

सिंह राशि- काम के दबाव में गुस्सा आ सकता है, लेकिन शांत रहना ही आपके लिए अच्छा रहेगा। पैसा आएगा लेकिन उसी के साथ खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें- सिरदर्द या थकान परेशान कर सकती है। रिश्तों में थोड़ा धैर्य रखिए, छोटी बातों पर नाराज न हों। शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी और मूड भी ठीक हो जाएगा।

कन्या राशि- ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहेंगे। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। प्यार में कोई नई शुरुआत हो सकती है। खर्चे जरूर बढ़ेंगे, लेकिन कुछ अच्छी खरीदारी हो सकती है। दिन के अंत में थकान महसूस हो सकती है, इसलिए थोड़ा आराम भी करें।

तुला राशि- अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने का सही समय है। आज आप जो भी निर्णय लेंगे, वह आने वाले समय में फायदेमंद रहेगा। रिश्तों में भरोसा बढ़ेगा और प्यार भरी बातचीत हो सकती है। सेहत के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा, बस नींद पूरी लें। अगर यात्रा करनी हो तो ध्यान से करें, जल्दीबाजी से बचें।

वृश्चिक राशि- किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात आपके भविष्य के लिए फायदेमंद रहेगी। पैसों की स्थिति बेहतर होगी, लेकिन खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखें। दोस्तों या परिवार के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। रिश्तों में समझदारी दिखाएं, इससे प्यार और बढ़ेगा। सेहत के मामले में लापरवाही न करें, ठंडी चीजों से बचें।

धनु राशि- पैसों को लेकर कुछ नई योजनाएं बनेंगी। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप बखूबी निभाएंगे। घर में किसी बड़े-बुजुर्ग से सलाह लें। वो बात आगे चलकर आपके बहुत काम आएगी। प्यार में थोड़ी खटास आ सकती है, इसलिए पार्टनर की बात ध्यान से सुनें।

मकर राशि- आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। ऑफिस या बिजनेस में किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर-परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। रिश्तों में भरोसा मजबूत होगा। खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन चिंता की बात नहीं है। जल्द ही बैलेंस बन जाएगा। रात को ध्यान या प्रार्थना करें, मन शांत रहेगा।

कुंभ राशि- किसी बात को लेकर ओवरथिंकिंग से बचें। आज नए काम की शुरुआत करने से पहले अच्छे से सोच लें। परिवार के लोग आपका साथ देंगे, बस अपनी बात शांति से रखिए। पैसों को लेकर कोई छोटा फैसला लेने का मौका मिलेगा, लेकिन जल्दबाजी में न करें। किसी प्रियजन से बात करने से सुकून मिलेगा।

मीन राशि- आज किसी बात पर भावनाओं में बहने से बचें। कामकाज में ध्यान लगाइए, नहीं तो छोटी गलतियाँ हो सकती हैं। परिवार का साथ मिलेगा। किसी करीबी की सलाह काम आएगी। सेहत सामान्य रहेगी। शाम के समय कोई अच्छी खबर या छोटा सरप्राइज मिल सकता है जो दिन को और बेहतर बना देगा।

 

 

Back to top button