Aaj Ka Rashifal: सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, बनेंगे बिगड़े काम

Aaj ka Rashifal 20 June 2026: आज ग्रह-नक्षत्रों का संयोग कई राशि वालों की टेंशन बढ़ा सकता है। आज शनिवार को कई राशि वालों को सतर्क रहनेकी जरूरत है, जबकि कुछ राशि वालों के पास पैसा आएगा।

Aaj ka Rashifal 20 June 2026: आज का राशिफल 20 जून 2026, शनिवार का दिन ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से बड़े उतार-चढ़ाव और महासंयोगों का गवाह बनने जा रहा है. आज द्वितीय ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि दोपहर 03:47 तक रहेगी, जिसके बाद सप्तमी तिथि की शुरुआत होगी. आज का दिन ग्रहों के गोचर से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, शंख योग, बुधादित्य योग और वज्र योग का एक साथ अनोखा सपोर्ट लेकर आया है.

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 जून का राशिफल।

मेष राशि- आपके लिए अच्छी खबर लेकर आ सकता है। जिस काम को लेकर पिछले कुछ दिनों से चिंता थी, उसमें राहत मिल सकती है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में माहौल सामान्य रहेगा। खर्च पर थोड़ा कंट्रोल रखें।

वृषभ राशि- कामकाज में व्यस्तता रह सकती है। कोई जरूरी जिम्मेदारी आपके पास आ सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। परिवार के किसी सदस्य की सलाह आपके काम आ सकती है। सेहत को लेकर लापरवाही न करें।

मिथुन राशि- आपके लिए सकारात्मक रह सकता है। रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में फायदा हो सकता है। दोस्तों से मुलाकात या बातचीत मन खुश करेगी। शाम का समय अच्छा बीतेगा।

कर्क राशि- धैर्य के साथ काम करने की जरूरत है। कुछ काम उम्मीद के मुताबिक पूरे नहीं हो पाएंगे, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार का साथ मिलेगा।

सिंह राशि- आपके लिए लाभ देने वाला साबित हो सकता है। नौकरी और कारोबार में अच्छे मौके मिल सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात होने के योग हैं। मन में नई ऊर्जा बनी रहेगी।

कन्या राशि- काम और परिवार के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। किसी पुराने मामले का हल निकल सकता है। पैसों से जुड़ा फैसला सोच-समझकर लें। सेहत सामान्य रहेगी।

तुला राशि- कामकाज में सावधानी बरतें। किसी भी बात पर जल्द प्रतिक्रिया देने से बचें। मेहनत का फायदा मिलेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि- आपके लिए अच्छा रह सकता है। बातचीत के जरिए कई काम पूरे होंगे। नौकरी और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि- रिश्तों के लिहाज से अच्छा रहेगा। परिवार और दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने के संकेत हैं।

मकर राशि- आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद रहेगी। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

कुंभ राशि- नई शुरुआत के लिए अच्छा माना जा सकता है। किसी नई योजना पर काम शुरू कर सकते हैं। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि- आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है। मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। परिवार के साथ समय अच्छा बीतेगा। किसी पुराने मित्र से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। मन शांत रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Back to top button