
Rashifal: आज से इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम, शुक्र-बुध बदलेंगे भाग्य
Horoscope 15 September 2025, Rashifal 15 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।
Horoscope 15 September 2025, Rashifal 15 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 15 सितंबर को 2 ग्रह एक साथ चाल बदलने जा रहे हैं। इस दिन बुध और शुक्र की चाल बदलने जा रही है। बुध और शुक्र की चाल बदलने से कुछ राशियों का गोल्डन टाइम शुरू हो जाएगा। इन राशियों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।
मेष राशि- रुके हुए काम पूरे होंगे। जिन कामों में अब तक अड़चनें आ रही थीं, वो आसानी से पूरे होंगे। नौकरी या करियर में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं और पद-प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। घर या जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई लाभ भी मिल सकता है। व्यापार करने वालों के लिए यह समय मुनाफे और नए अवसर लेकर आएगा। पैसे आने के नए रास्ते खुलेंगे और शादीशुदा जीवन में पहले की तुलना में ज्यादा सामंजस्य और सुकून महसूस होगा।
वृश्चिक राशि- यह समय रिश्तों और कामकाज दोनों में शुभ संकेत दे रहा है। अविवाहित लोगों को शादी या रिश्ता तय होने के मौके मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए नई सफलता और प्रमोशन के आसार हैं। व्यवसायियों को भी मुनाफा और विस्तार के मौके मिलेंगे। आमदनी में बढ़ोतरी और बच्चों की तरफ से अच्छी खबर मिल सकती है। कामों में किस्मत का साथ रहेगा, जिससे पुराने अटके मामले भी धीरे-धीरे सुलझेंगे।
धनु राशि- पढ़ाई, नौकरी और करियर में फायदा होगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता के अच्छे संकेत हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में उलझे हैं, उन्हें राहत या जीत मिल सकती है। विदेश यात्रा या उच्च शिक्षा के अवसर भी सामने आ सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और घर-परिवार में खुशहाली महसूस होगी।





