
LIVE डिबेट में आपा खो बैठे महंत राजू दास, कांग्रेस प्रवक्ता पर की गालियों की बौछार
UP News: अयोध्या में सावन के पवित्र महीने के दौरान आयोजित एक राजनीतिक कार्यक्रम में परोसे गए ‘मछली भोज’ को लेकर शुरू हो गया है। दूरदर्शन पर आयोजित एक लाइव टीवी डिबेट के दौरान अयोध्या के प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी मंदिर के संत महंत राजू दास (Mahant Raju Das) अपना आपा खो बैठे और डिबेट में मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद को लाइव ऑन-एयर गंदी गालियां देने के साथ जूते मारने की धमकी दे डाली।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी महंत के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
लाइव डिबेट में भड़क उठे महंत राजू दास
यह पूरा हंगामा दूरदर्शन पर आयोजित एक लाइव चर्चा के दौरान हुआ। डिबेट में कांग्रेस प्रवक्ता कुंवर सिंह निषाद ने भाजपा और संतों पर निशाना साधते हुए कहा था कि निषाद समाज की अपनी परंपराएं हैं और संविधान में सावन के महीने में मछली खाने पर कोई रोक नहीं है।
चर्चा के दौरान जब कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा अध्यक्ष का उदाहरण देते हुए राजू दास को ‘चुप’ रहकर बात सुनने को कहा, तो राजू दास अचानक भड़क उठे। उन्होंने बेहद आक्रामक लहजे में अभद्र भाषा का प्रयोग करना शुरू कर दिया और कांग्रेस नेता को जूते से पीटने की धमकी दी।
क्या है ‘मछली भोज’ का पूरा मामला?
अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मछली पकाए जाने का वीडियो सामने आने पर विवाद खड़ा हो गया, जिसे भाजपा और साधु-संतों ने सावन माह में सनातन संस्कृति का अपमान बताया। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के लोग गिरगिट की तरह रूप बदलते हैं और हनुमानगढ़ी के दर्शन के बाद मछली की दावत उड़ाते हैं।
वहीं, पलटवार करते हुए यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि यदि उनके मछली खाने की कोई तस्वीर हो तो सामने लाएं, वे इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम निषाद समाज का था, जिनकी परंपरा और जीवनशैली में मछली पालन व भोजन शामिल है।
ये भी पढ़े-UP में बिछेगा 5 नए लिंक एक्सप्रेसवे का जाल, चुनाव से पहले शुरू होगा काम
मामला पहुंचा पुलिस थाने
इस विवाद का असर अब कानूनी मोर्चे पर भी देखने को मिल रहा है। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ मार्ग के पास स्थित लॉन में मछली भोज आयोजित कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में जनसत्ता लोकतांत्रिक दल के कार्यकर्ताओं ने तारुन थाने में आयोजकों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
वहीं, कांग्रेस पार्टी राजू दास द्वारा लाइव टीवी पर की गई बदसलूकी और गालियों को लेकर उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज कराने की बात कह रही है।
ये भी पढ़े- अधिवक्ताओं की एकता अपने आप में एक बड़ी ताकत:संजय जोशी





