UP News: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SC का तुरंत सुनवाई से इनकार, पूछा- इतनी जल्दबाजी क्यों?

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सीबीआई (CBI) जांच की मांग वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है। जानिए कोर्ट ने क्या कहा।

Ayodhya Ram Mandir Donation Theft Case: अयोध्या के प्रसिद्ध राम मंदिर में चढ़ावा चोरी और पैसों के गलत इस्तेमाल के मामले में सुप्रीम कोर्ट से एक बड़ी खबर सामने आई है। शीर्ष अदालत ने इस मामले पर तत्काल सुनवाई करने से साफ इनकार कर दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से सीधा सवाल पूछा कि “आखिर इस मामले में इतनी जल्दबाजी किस बात की है?” अब सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर गर्मियों की छुट्टियों के बाद ही विचार करेगा।

याचिकाकर्ता की क्या थीं मांगें?

राम जन्मभूमि ट्रस्ट पर पैसों के गलत इस्तेमाल और हेरफेर का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दाखिल की गई थी। इस याचिका में मुख्य रूप से निम्नलिखित मांगें रखी गई थीं:

  • ट्रस्ट के पैसों में हुई गड़बड़ी को लेकर तुरंत एफआईआर (FIR) दर्ज की जाए।

  • इस पूरे मामले की जांच के लिए एक विशेष टीम (SIT) बनाई जाए, जिसकी कमान CBI के एक वरिष्ठ अधिकारी के हाथ में हो।

  • यह जांच पूरी तरह से सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो और इसे पूरा करने के लिए एक तय समय सीमा निर्धारित की जाए।

ये भी पढ़े- ‘रामभक्तों की आस्था से खिलवाड़ मत करो’, चढ़ावा विवाद पर विपक्ष पर बरसे CM Yogi

सुप्रीम कोर्ट ने क्यों टाली सुनवाई?

जब याचिकाकर्ता ने अदालत से इस मामले को बेहद संवेदनशील बताते हुए तुरंत सुनवाई करने और आदेश जारी करने की अपील की, तो सुप्रीम कोर्ट ने इसे स्वीकार नहीं किया। कोर्ट का मानना था कि इस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की कोई ठोस या आपातकालीन वजह नजर नहीं आती। अदालत ने निर्देश दिया कि इस मामले को अब कोर्ट की छुट्टियां खत्म होने और नियमित कामकाज शुरू होने के बाद ही लिस्ट किया जाएगा।

ये भी पढ़े- CM Yogi के सख्ती के बाद राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा?

इस फैसले के बाद अब राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े इस विवाद की कानूनी लड़ाई के लिए याचिकाकर्ता को कोर्ट के दोबारा खुलने तक का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़े- Lucknow: हजरतगंज में रैपिडो ऑटो में युवती से छेड़खानी, आरोपी युवक को पुलिस ने दबोचा

Back to top button