जीएसटी कटौती पर बोले बाबा रामदेव – गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत

Baba Ramdev on GST: जीएसटी की दरों में बदलाव के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की सराहना की है। बाबा रामदेव ने कहा कि यह कदम गरीब, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे व्यापारियों के जीवन में नई उम्मीद जगाने वाला है।

हरिद्वार में मीडिया से बात करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता को एक बड़ा तोहफा दिया है। इस फैसले से न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती
बाबा रामदेव ने कहा कि अब आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी। साबुन, शैंपू, टूथपेस्ट, बिस्किट जैसी चीजें जिन पर पहले 12 से 18 प्रतिशत टैक्स लगता था, अब केवल 5% जीएसटी लगेगा।
उन्होंने बताया कि बच्चों की पढ़ाई से जुड़ी सामग्रियों पर टैक्स पूरी तरह खत्म कर दिया गया है। साथ ही घी और बटर जैसे डेयरी उत्पादों को भी 5% जीएसटी स्लैब में लाकर सस्ता कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें…

भारत–सिंगापुर रिश्तों में नई ऊर्जा… कौशल विकास और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में बढ़ेगा सहयोग

गरीब और मध्यम वर्ग को फायदा
रामदेव ने कहा कि यह फैसला गरीब और मध्यम वर्ग की जेब को सीधी राहत देगा। सेविंग्स बढ़ेंगी और लोग अपनी जरूरत की ज्यादा चीजें खरीद पाएंगे। उत्पादन में भी तेजी आएगी, जिससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी।

हानिकारक वस्तुएं होंगी महंगी
योग गुरु ने इस कदम की सराहना की कि तंबाकू और शराब जैसे हानिकारक उत्पादों को 40% स्लैब में रखा गया है। उन्होंने कहा कि इससे समाज पर सकारात्मक असर होगा।

यह भी पढ़ें…

मौसम के कहर से हवाई सेवाएं प्रभावित; Spicejet ने जारी की Travel Advisory…

‘विकसित भारत’ की ओर कदम
रामदेव ने कहा, “भारत दुनिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्था है। पीएम मोदी का विकसित भारत का सपना इस फैसले से मजबूत होगा।” उन्होंने इसे वैश्विक चुनौतियों से निपटने की दिशा में अहम बताया।

विपक्ष पर तंज
प्रधानमंत्री मोदी पर की गई हालिया आपत्तिजनक टिप्पणी पर बाबा रामदेव ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा, “किसी भी मां का अपमान हमारी संस्कृति के खिलाफ है। विपक्ष ने आत्मघाती गलती की है। सभी दलों को आत्मचिंतन करना चाहिए।”

यह भी पढ़ें…

GST New Slab News: पब्लिक को मिला GST में कटौती का तोहफा, जानिए क्या-क्या होगा सस्ता…

Back to top button