बस्ती में थाना प्रभारी ने की आत्महत्या, सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला शव

UP News: बस्ती से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। वाल्टरगंज थाना प्रभारी सूर्य प्रकाश सिंह ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम करीब साढ़े छह बजे उनका शव सरकारी आवास में फंदे से लटका मिला।

घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी और एसपी समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सूर्य प्रकाश सिंह ने पंखे से गमछे का फंदा बनाया और उसके बाद उससे लटक गए। घटना के वक्त उन्होंने वर्दी पहन रखी थी।

मौत से पहले लगाया था स्टेटस

पुलिस अधिकारी ने जान देने से पहले अपने पर्सनल मोबाइल पर एक स्टेटस भी लगाया था। इसमें उन्होंने लिखा था—

“धन संपदा भी आवश्यक है, परंतु शांति और प्रेम से बढ़कर नहीं।”

इस स्टेटस के सामने आने के बाद घटना को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।

पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट समेत अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: आत्महत्या की वजह को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि सामने आने तक किसी भी तरह के अनुमान को तथ्य के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

Back to top button