पंजाब: भगवंत मान ने संभाली कमान, शहीद-ए-आजम के गांव में ली शपथ

bhagwant maan cm

चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद भगवंत मान ने आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह के गाँव नवांशहर के खटकड़ कलां में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भगवंत मान ने पंजाबी में शपथ ली। भगवंत मान ने अकेले शपथ ली। समारोह राष्‍ट्रगान से शुरू हुआ।

उनके शपथ लेने के बाद समारोह का समापन हो गया। समारोह में आप के कन्‍वीनर और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल, दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री व पंजाब आप के प्रभारी मनीष सिसोदिया, आम आदमी पार्टी के राज्‍यसभा सदस्‍य संजय सिंह भी मौजूद रहे।

jagran

शपथ लेने के बाद मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिन्होंने आप को वोट नहीं दी उनकी भी सरकार है। किसी से कोई भेदभाव नहीं होगा।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह को हमेशा फिक्र थी कि आजादी के बाद देश कैसे चलेगा। हम इसी देश में रहकर अपने देश को ठीक करेंगे। दूसरे देशों में जाकर धक्के नहीं खाएंगे।

भगवंत मान ने कहा कि वह भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, खेती, स्वास्थ्य, शिक्षा के लिए काम करेंगे। यह सब कुछ जनता के सहयोग से ही संभव है। मैंने शहीदों के आगे माथा टेककर अरदास की है कि मुझे लोगों का काम करने की सामर्थ्य प्रदान करें।

49 साल के भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री हैं। पंजाब के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री प्रकाश सिंह बादल रहे हैं। 

Back to top button