
NACDAOR के आह्वान पर भारत बंद… कई राज्यों में दिखा असर
SC/ST आरक्षण में क्रीमीलेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलित और आदिवासी संगठनों द्वारा आयोजित भारत बंद का असर बिहार में भी देखने को मिला। कहीं ट्रेन तो कही सड़क पर वाहनों को रोका गया। समर्थक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं साथ ही सरकार विरोधी नारेबाजी भी कर रहे हैं।
सुप्रीम कोर्ट के SC आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू करने की इजाजत देने के खिलाफ बुधवार को दलित-आदिवासी संगठनों ने 14 घंटे का भारत बंद बुलाया है। नेशनल कन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन (NACDAOR) ने इसे दलित और आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ बताया है। बिहार में बंद का सबसे ज्यादा असर दिख रहा है। वहीं राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में इसको लेकर अलर्ट है। कांग्रेस, TMC, सपा, बसपा, RJD, झामुमो समेत कई दलों ने बंद का समर्थन किया है।
भारत बंद क्यों
21 अगस्त का भारत बंद एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के 1 अगस्त के फैसले के खिलाफ बुलाया गया है. संगठनों ने फैसले का विरोध करते हुए कहा है कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी. ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (NCDAOR) ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं. संगठन ने हाल में सुप्रीम कोर्ट के सात जजों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रति विपरीत रुख अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ न्यायाधीशों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी. NCDAOR ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस फैसले को खारिज किया जाए क्योंकि यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है.
भारत बंद में कौन-कौन शामिल?
भारत बंद का कई दलित समाज तो समर्थन कर ही रहे हैं, राजनीतिक पार्टियां भी सपोर्ट में आगे आ गई हैं। समाजवादी पार्टी, आजाद समाज पार्टी (काशीराम), बहुजन समाज पार्टी, बिहार में राष्ट्रीय जनता दल, भीम आर्मी, भारत आदिवासी पार्टी, एलजेपी (R) इस बंद का समर्थन कर रहे हैं। समझने वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले के बाद ही इस प्रकार का विवाद शुरू हुआ है।
इन राज्यों में दिखा भारत बंद का असर
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में यूपी, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में प्रदर्शन देखने को मिले. राजस्थान के गंगानगर में स्कूल बंद रखे गए. झारखंड के अधिकांश हिस्सों में भी स्कूल बंद हैं. बिहार के जहानाबाद में प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 83 को ब्लॉक किया. पटना में भी भारत बंद के मद्देनजर प्रदर्शन हुए. राजस्थान के जयपुर, जोधपुर, अजमेर समेत कई शहरों में लोग जमा हुए. सूत्रों के मुताबिक यूपी के मुरादाबाद और आगरा से भी प्रदर्शन की खबरें आ रहीं हैं।
यह भी पढ़ें…





