
लखनऊ में बड़े मंगल पर श्रद्धा का महोत्सव, व्यापार मंडल ने लगाया विशाल भंडारा
Lucknow: भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के बीकेटी अध्यक्ष धर्मेंद्र मौर्य द्वारा ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर भंडारे एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम उन्नति इंटरप्राइजेज, मामपुर सीतापुर रोड, लखनऊ के समक्ष संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक सौरभ तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.डी. सिंह बैसवारा, राष्ट्रीय प्रभारी हनुमत सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश वरिष्ठ महामंत्री विमल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद तिवारी, प्रदेश संगठन मंत्री संजय मिश्रा, महामंत्री मनीष सिंह एवं जिला अध्यक्ष अवधेश विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बड़े मंगल के पावन अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर भंडारों में सहभागिता की तथा बजरंगबली के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं व्यापारियों के कल्याण की कामना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।





