Khan Sir News: पटना कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचें खान सर, हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज

Khan Sir FIR News: मशहूर कोचिंग गुरु खान सर सरेंडर करने पटना सिविल कोर्ट पहुंच गए हैं। आर्म्स ऐक्ट और हत्या की कोशिश की धाराओं में केस दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए थे।

Khan Sir Vs Raushan Anand Case: बिहार की राजधानी पटना की पुलिस फिलहाल मशहूर खान सर की तलाश कर रही है। अब यह खबर आ रही है क‍ि वह कोर्ट पहुंच गए हैं और सरेंडर करने वाले हैं। वे अपने वकील के साथ हैं। खान सर के कोचिंग में 2 जून की रात तोड़फोड़ के बाद मामले में कई ट्विस्ट आए। आखिर में जो सामने आया उसके मुताबिक लड़ाई दो कोचिंग संस्थानों के बीच हुई। इस दौरान खान सर ने अपने बॉडीगार्ड्स से कह कर फायरिंग करवाई।

क्या है पूरा विवाद?(Khan Sir FIR News)

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट आने के बाद खान सर का अपने प्रतिद्वंद्वी कोचिंग संस्थान ज्ञान बिंदु एकेडमी से विवाद हुआ था। मंगलवार देर रात को खान सर के कोचिंग सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव हुआ था। उस मामले में ज्ञान बिंदु के डायरेक्टर रौशन आनंद समेत 3 को गिरफ्तार किया गया।

अगले दिन ज्ञान बिंदु ने उसी रात का एक वीडियो जारी किया, जिसमें खान सर के दो बॉडीगार्ड हवा में फायरिंग करते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने वीडियो की सत्यता जांच कर दोनों गार्ड को गिरफ्तार कर लिया। अब खान सर के भी इसी मामले में जेल जाने का खतरा मंडरा रहा है।

Back to top button